Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का भावुक पत्र
    • पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
    • इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम की सलाह
    • थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत ‘USS अब्राहम लिंकन’: रेड लाइट एरिया में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड
    • 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट
    • जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा
    • रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग ‘दायरा’ में आएंगी नजर
    • सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, September 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महिला के रूप में जन्मे व्यक्ति ने लिंग बदलवाया, बहन की सहेली से शादी रचाई

    महिला के रूप में जन्मे व्यक्ति ने लिंग बदलवाया, बहन की सहेली से शादी रचाई

    December 9, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    इंदौर : महिला के रूप में जन्मे 49 वर्षीय व्यक्ति ने लिंग पुष्टिकरण सर्जरी कराने के बाद अपनी बहन की सहेली के साथ शादी रचाई है।इस जोड़े ने प्रशासन से विवाह पंजीकरण का प्रमाणपत्र भी हासिल किया है। देश में ‘एलजीबीटीक्यूआईए+’ समुदाय को लेकर जागरूकता बढ़ने के बीच यह अनूठी शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दो साल पहले लिंग पुष्टिकरण (Transgender Marriage) सर्जरी कराने वाले अस्तित्व (49) ने आस्था नाम की महिला से शादी के पंजीकरण की प्रक्रिया के दौरान वर के रूप में आवेदन किया।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को, नेता का किया जाएगा चयन

    Transgender Marriage – इस बीच, अस्तित्व और आस्था की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में विवाह के बाद घर पहुंचे वर-वधू का उनके परिजन आरती उतारकर ढोल की थाप पर स्वागत करते नजर आ रहे हैं। अस्तित्व, पेशे से प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। उनका कहना है कि एक महिला के रूप में खुद को सहज महसूस नहीं करने के कारण उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अपने 47वें जन्मदिन पर लिंग पुष्टिकरण सर्जरी कराई। सर्जरी से पहले उनका नाम अलका था।

    इसे भी पढ़ें – नवनिर्वाचित 205 विधायक करोड़पति, 296 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भाजपा विधायक सबसे ऊपर

    अस्तित्व ने बताया कि उनकी जीवनसंगिनी का असली नाम ऋतु है और उन्होंने प्रेम से उन्हें आस्था नाम दिया है। उन्होंने कहा, आस्था नाम के काल्पनिक पात्र का मुझे हमेशा अहसास रहा है। मैं सोचता था कि मैं जब भी शादी करूंगा, अपनी जीवनसंगिनी का नाम आस्था ही रखूंगा। जीवनसंगिनी के रूप में आस्था को अपने जीवन में देखकर मुझे जो खुशी हो रही है, वह शब्दों में बयान नहीं की जा सकती है।’ आस्था ने कहा, मैं अस्तित्व के साथ शादी से बहुत खुश हूं। अस्तित्व से मेरी पहली मुलाकात उनकी बहन के जरिये हुई थी। हम पिछले पांच-छह महीने से एक-दूसरे को समझ रहे थे। फिर हमें अहसास हुआ कि हम एक जोड़े के तौर पर एक-दूसरे के लिए बिल्कुल सही हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का भावुक पत्र

    शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत,स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

    ओरछा में MP BJP कार्यसमिति: मोहन यादव, शिवराज और सिंधिया के बीच दिखी दूरी; न मिलीं नजरें, न साथ हुआ लंच

    उज्जैन में जलती चिता से मांस खाने का सनसनीखेज वीडियो वायरल; किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताने वाली काली नंद गिरी पर संतों का गुस्सा

    दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्रैवलर्स की बढ़ीं मुश्किलें

    ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू: संगठन की मजबूती और Gen-Z पर मंथन

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.