Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी ‘कुषाणकालीन नगरी’
    • जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आरिफ शहीद
    • दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने संसद में दिए आंकड़े
    • अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में अनोखा विरोध! संत बने पप्पू यादव, राहुल-डिंपल ने ‘दान पेटी’ में डाले पैसे
    • लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ ‘एंटी पेपर लीक बिल’, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल!
    • ‘Idiots’ और ‘Andhbhakts’ टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने की मांग की
    • समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » LCA Tejas Fighter Jet देश की सुरक्षा के लिए क्यों है जरूरी ? खासियतें उड़ा देंगी दुश्मनों के होश

    LCA Tejas Fighter Jet देश की सुरक्षा के लिए क्यों है जरूरी ? खासियतें उड़ा देंगी दुश्मनों के होश

    November 27, 2023 टेक्नोलॉजी 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    LCA Tejas Fighter Jet : भारत आज दुनिया में सबसे ज़्यादा हथियार खरदीने वालों की सुची में जरूर आता है. लेकिन पिछले कुछ समय से अब भारत की कोशिश दुनिया के हथियार बेचने वाले देशों में शामिल होने की है.

    यह बात शनिवार (25 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की साइट पर हल्‍के लड़ाकू विमान तेजस एयरक्राफ्ट में उड़ान भरने के बाद अपने अनुभव को साझा करते हुए कही थी.

    तेजस पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है. अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े देशों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है. ये एक लड़ाकू विमान है जो किसी भी परिस्थिति में अपने काम को बखूबी अंजाम दे सकता है.

    ये भी पढ़ें – एक व्यक्ति ने खुद के लिए ‘भारत रत्न’ मांगा, वजह जान हंसते रह जाएंगे आप

    क्या है LCA Tejas Fighter Jet की खासियत

    1. हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों मामलों में हमला करने में तेजस कारगर है.
    2. तेजस हर तरह के मौसम में काम करने में पूरी तरह से सक्षम है.
    3. तेजस विमान 8 से 9 टन लोड लेकर उड़ान भरने में सक्षम है.
    4. तेजस विमान की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड है. 52 हजार फीट की ऊंचाई पर यह मैक 1.6 से 1.8 तक की स्पीड से उड़ान भर सकता है.
    5. तेजस में कई आधुनिक उपकरण लगे हुए हैं, जिनमें रडार भी शामिल है. इस वजह से तेजस एक साथ 10 लक्ष्यों को ट्रैक कर उनपर निशाना साधने में सक्षम है.
    6. हवा में ही इसमें ईंधन भरा जा सकता है और यह दुश्मन देश के रडार को चकमा देने की भी ताकत रखता है.
    7. इस विमान के 50% कलपुर्जे यानी मशीनरी भारत में ही तैयार हुई है.
    8. बेहद कम जगह यानी 460 मीटर के रनवे पर टैकऑफ करने की क्षमता.

    ये भी पढ़ें – क्या है भारत का Mission Samudrayaan? ये कैसे खोलेगा समुद्र की गहराइयों के राज?

    स्पीड का सौदागर है LCA Tejas Fighter Jet

    तेजस को एल्युमीनियम, लीथियम एलॉय, कार्बन फाइबर कंपोजिट्स और टाइटेनियम एलॉय स्टील से बनाया गया है. इस वजह से तेजस दूसरे लड़ाकू विमानों की तुलना में काफी हल्का है. इसका वजन केवल 6560 किलोग्राम है.

    तेजस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके 50 फीसदी कलपुर्जे भारत में बने हैं. फरवरी 2019 में इसे एयरफोर्स में शामिल किया गया. साथ ही इसे लैडिंग और टेक ऑफ के लिए कम जगह की जरूरत पड़ती है. इस खूबियों की वजह से इसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

    ये भी पढ़ें – क्या Indian Army में ट्रांसजेंडर्स की होगी एंट्री ? इन देशों में पहले ही होती है भर्ती

    अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था नाम

    इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में हल्के फाइटर विमान यानी एलसीए को शामिल करने की तैयारी 1983 में ही शुरू हो गई थी. मकसद था रूसी फाइटर मिग-21 के विकल्प में नया फाइटर जेट तैयार करना और देश में हल्का फाइटर जेट बनाना.

    करीब 18 साल की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार जनवरी 2001 में इसने पहली बार उड़ान भरी. उस समय देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी. साल 2003 में वाजपेयी ने ही एलसीए को ‘तेजस’ नाम दिया था. तब उन्होंने कहा था कि ये संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब ‘चमक’ है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    स्मार्टफोन में गूगल मैप्स इस्तेमाल करते हैं? ऑन करें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स, बचेगा पेट्रोल और नहीं कटेगा चालान

    बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट

    पासवर्ड भूलने पर भी नहीं होगी टेंशन! Google ने लॉन्च किया ‘Selfie Video’ साइन-इन फीचर; जानें कैसे करेगा काम

    क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, सरकार ने दिया यह जवाब

    Oppo K15 Launch Date: 8000mAh बैटरी और कूलिंग फैन के साथ 24 जुलाई को लॉन्च होगा ओप्पो K15, जानें फीचर्स

    स्मार्टफोन खरीदने का बदल गया तरीका: क्या AI फीचर्स बन गए हैं आपकी पहली पसंद? पढ़ें लेटेस्ट सर्वे रिपोर्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.