Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    • सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य
    • Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राहत:अब 34 साल बाद भिवानी से रोहतक में शिफ्ट हुआ रेलवे मेल सर्विस कार्यालय, रात भर होगी डाक की छंटाई – Now After 34 Years Railway Mail Service Office Shifted From Bhiwani To Rohtak

    राहत:अब 34 साल बाद भिवानी से रोहतक में शिफ्ट हुआ रेलवे मेल सर्विस कार्यालय, रात भर होगी डाक की छंटाई – Now After 34 Years Railway Mail Service Office Shifted From Bhiwani To Rohtak

    August 30, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Now after 34 years railway mail service office shifted from Bhiwani to Rohtak

    डाकघर में लाइन में लगे लोग
    – फोटो : अमर उजाला


    भिवानी में 34 सालों से चल रही रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) को अब रोहतक कार्यालय में शिफ्ट किया गया है। रेलवे डाक सेवा का ये कार्यालय इसलिए यहां से शिफ्ट हुआ है कि यहां विभाग के नॉमर्स के अनुसार डाक छंटनी का कार्य नहीं हो पा रहा था। इसलिए इसे रोहतक शिफ्ट किया है। इससे अब डाक सर्विस के कार्य में भी तेजी आएगी। जो डाक दिल्ली से भिवानी पहुंचने में तीन दिन लेती थी अब उसे एक ही दिन में डिलीवर कर पाना संभव होगा।

    15 कर्मचारियों को भी रोहतक स्थानांतरित किया

    भिवानी के विजय नगर कॉलोनी में 1989 में डाक विभाग का रेलवे मेल सर्विस कार्यालय खोला गया था। ये कार्यालय एक रिहायशी मकान में चलता रहा। अब इस कार्यालय को डाक विभाग ने रोहतक डाक विभाग कार्यालय में शिफ्ट कर दिया है। इसी के साथ इस कार्यालय में काम करने वाले सभी 15 कर्मचारियों को भी रोहतक स्थानांतरित कर दिया है।

    करीब 1200 से 1500 डाक छंटनी की जाती थी

    रेलवे मेल छंटनी कार्यालय में रोजाना ही करीब 1200 से 1500 डाक छंटनी की जाती थी। इसे संबंधित डाकघरों में भेजा जाता था। ये कार्यालय दिन में ही चलते थे, मगर अब रोहतक में शिफ्ट होने के बाद ये कार्यालय अब रात के समय 11 घंटे तक खुले रहेंगे। भिवानी से भेजी गई डाक शाम तक रोहतक डाकघर में पहुंचेगी उसे रात भर छंटनी कर सुबह संबंधित डाकघर में भेजा जाएगा और उसी दिन वह डाकिये से संबंधित पते पर डिलीवर भी हो जाएगी।

    रात के समय कार्यालय में डाक छंटनी का काम लगातार चलेगा

    इसी तरह पहले दिल्ली से भेजी गई डाक पहले रोहतक जाती थी, जो एक दिन तक यहां रहती थी। फिर उसे भिवानी भेजा जाता था, यहां पर भी एक दिन लगता था, इस तरह से एक डाक को तीन से चार दिन लगते थे, लेकिन अब दूसरे दिन ही डाक संबंधित पते पर डिलीवर होगी। इसी तरह अंबाला से भिवानी को एक डाक में तीन दिन लगते थे। मगर, अब ये एक दिन में ही पहुंच जाएगी। क्योंकि रात के समय कार्यालय में डाक छंटनी का काम लगातार चलेगा।

    अधिकारी के अनुसार

    भिवानी के रेलवे मेल सर्विस कार्यालय को रोहतक डाकघर में शिफ्ट किया गया है। इस कार्यालय के शिफ्ट होने के बाद रोहतक में रात के समय में डाक छंटनी का काम शुरू होगा। इसके बाद जो डाक तीन दिन में डिलीवर होती थी, उसे एक दिन में डिलीवर कर पाना संभव होगा। डाक कर्मचारी रात को 11 घंटे काम और 36 घंटों का आराम करेंगे। – कृष्ण राणा, अधीक्षक, रेलवे डाक सेवा, दिल्ली।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भाजपा को बड़ा झटका, नगर परिषद वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

    Uchana News: लग्जरी कार छोड़ रोडवेज बस से उचाना पहुंचे BJP विधायक देवेंद्र अत्री, सादगी की चर्चा

    घोड़ी पर सवार होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे नवीन जयहिंद, पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन

    ऑपरेशन सिंदूर के हीरो मनोहर सिंह फोगाट का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Barada Crime: अमनदीप कौर हत्याकांड का खुलासा, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर सिरमौर में जलाया शव

    बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, अब लिखित अनुमति के बिना नहीं लगेगा कट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.