Advertisement

500 वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी, लिखा- न्यायपालिका पर दवाब बनाने की हो रही कोशिश

0
25

राजनेताओं से जुड़े मामलों में न्यायपालिका की चयनात्मक आलोचना करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। हरीश साल्वे समेत 500 से अधिक प्रमुख वकीलों ने चिंता जाहिर की है। वकीलों ने इस बात पर चिंता जाहिर की है कि देश में एक ‘विशेष ग्रुप’ न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इन सभी वकीलों ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखकर न्यायालय और जजों का समर्थन किया है।

इसे भी पढ़ें – मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, इन नामों की खूब चर्चा

विशेष समुह कर रहे न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश

सीजेआई को लिखे पत्र में वकीलों ने लिखा कि कानून को बनाए रखने के लिए काम करने वाले लोगों के रूप में, हम सोचते हैं कि यह हमारी अदालतों के लिए खड़े होने का समय है। हमें एक साथ आने और मौजूदा समय में न्यायालय पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ बोलने की जरूरत है। वकीलों ने चिंता जाहिर की कि ‘विशेष ग्रुप’ अदालतों की कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।