देश में समय-समय पर राजनीतिक दलों की तरफ से लिए गए चंदे पर बवाल देखने को मिलता रहा है. कभी लेने वाले राजनीतिक दल कटघरे में खड़े होते तो कई बार चंदा देने वालों को लेकर सवाल किए जाते हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि गुजरात 10 गुमनाम दलों को 5 साल में 4300 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. अब इसको (4300 crore donations to anonymous parties) लेकर राहुल गांधी ने तंज कसा है.
दैनिक भास्कर के खुलासे के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा ” गुजरात में कुछ ऐसी गुमनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना – लेकिन 4300 करोड़ का चंदा मिला है. इन पार्टियों ने बहुत ही कम मौकों पर चुनाव लड़ा है, या उन पर खर्च किया है.

