हैदराबाद : आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू अपने पूरे रंग में दिखाई पड़ रहे हैं।उन्होंने प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के लिए 37 पुलिस अफसरों के तबादले किए है। वो राज्य में पूरी तरह से अधिकारियों को एक जगह से दूसरे जगह ट्रांसफर करने के लिए प्रयासरत हैं। यही वजह की नायडू सरकार ने राज्य के (37 IPS Officers Transferred) 37 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
इसे भी पढ़ें – ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां की मुश्किल बढ़ीं, पिस्तौल लहराते हुए वीडियो वायरल, मामला दर्ज
37 IPS Officers Transferred – नायडू ने यह फेरबदल सत्ता में आने के ठीक एक महीने बाद नायडू ने किया है। मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अनकापल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक केवी मुरली कृष्ण को इसी पद पर अनंतपुर जिले में स्थानांतरित किया गया है। बापटला जिले के एसपी वकुल जिंदल को विजयनगरम जिले में स्थानांतरित किया गया है, जहां एम दीपिका को अनकापल्ली भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें – NEET पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र और NTA ने दायर किया अपना जवाब
कृष्णा जिले के एसपी अदनान नईम असमी को पश्चिम गोदावरी जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां वे अजीता वेजेंडला की जगह लेंगे, जिन्हें पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)– 1 विशाखापत्तनम शहर के रूप में तैनात किया गया है। इस बीच, नौ (IPS) आईपीएस अधिकारियों को आगे की पोस्टिंग के लिए डीजीपी चौधरी द्वारका तिरुमाला राव के कार्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया।

