Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की चेतावनी
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 23 साल में 20 हजार पोस्टमार्टम, जानिए कौन है बिहार की Post Mortem Lady

    23 साल में 20 हजार पोस्टमार्टम, जानिए कौन है बिहार की Post Mortem Lady

    December 4, 2023 बिहार 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Post Mortem Lady : लाश का नाम सुनकर अच्छे अच्छों का पसीना निकल जाता है. लेकिन बिहार की यह महिला 24 घंटे लाश के बीच रहती है. इनका नाम मंजू देवी है. ये एक ऐसी महिला हैं जिनकी आपबीती सुन कर कोई भी दहल जाए. अपने काम से मंजू नारी सशक्तीकरण का नजीर पेश करने वाली एक सशक्त महिला के तौर पर जानी जाती हैं

    कभी नहीं डगमगाए कदम

    आज पोस्टमार्टम वाली मंजू मिसाल है. बिहार के समस्तीपुर जिले की मंजू देवी की उम्र 48 साल है. मंजू देवी की शादी कम उम्र में ही हो गई थी, 26 साल की उम्र में उनके पांच बच्चे थे और फिर उनके पति की मृत्यु हो गई.

    ये भी पढ़ें – झोपड़ी में रहने वाला बना MLA, 12 लाख का लोन लेकर Kamleshwar Dodiyar ने रचा इतिहास

    ऐसे में मंजू देवी ने ऐसी नौकरी करनी मंजूर की, जिसके बारे में एक महिला सोच कर भी कांप उठे और वो पिछले 23 सालों से बतौर सहायक पोस्टमार्टम का काम कर रही हैं. यानी मंजू ने 25 साल की उम्र में यह काम करना शुरू कर दिया था. बीते 23 साल में करीब 20 हजार से ज्यादा पोस्टमार्टम कर चुकी हैं.

    नजीर पेश कर रही है मंजू देवी

    मंजू देवी के अनुसार इस काम में उन्हें एक डेड बॉडी की 380 रुपए मिलते हैं. अगर 1 दिन में 100 पोस्टमार्टम आ जाए तभी मुझे उतना ही पैसे मिलेंगे और एक पर भी उतना ही पैसा मिलेंगे, लेकिन जिस दिन शव नहीं आता है. उस दिन मुझे पैसा नहीं मिलता है. किसी शव की चीर-फाड़ करने के लिए जाहिर सी बात है कि कलेजा मजबूत होना चाहिए.

    ये भी पढ़ें – SpoGomi World Cup : जापान में खेला गया कचरा उठाने का World Cup, 21 देशों के कॉम्पिटिशन में ब्रिटेन ने मारी बाजी

    ऐसे में इतने दिनों तक शवों की चीड़-फाड़ करने के दौरान कई तरह के वाकये और कहनियां भी इनके काम के साथ जुड़ी हैं. मंजू की कहानी सिर्फ डराने वाली ही नहीं, बल्कि एक मिसाल भी है.

    एक तरफ पति की लाश, दूसरी ओर पोस्टमार्टम के लिए पड़ा शव

    मंजू देवी ने बताया कि हम साल 2000 से पोस्टमार्टम करते आ रहे है. लेकिन मेरी जिंदगी का एक ऐसा पल जिसे हम कभी नहीं भूल सकते हैं. वह दिन अगर याद आता है तो मुझे अभी भी रोना आ जाता है, क्योंकि साल 2001 में मेरे पति की मृत्यु हो गई थी और इस समय एक एक्सीडेंट का केस मेरे सामने आया था. एक तरफ घर पर मेरे पति का शव पड़ा था, तो दूसरी ओर अस्पताल में एक शव पड़ा है.

    ये भी पढ़ें – LCA Tejas Fighter Jet देश की सुरक्षा के लिए क्यों है जरूरी ? खासियतें उड़ा देंगी दुश्मनों के होश

    मुझे अस्पताल से उस शव को पोस्टमार्टम करने के लिए कॉल आई. तभी मेरे सास ने मुझे कहा कि यह घर का मामला है, हम बाद में देख लेंगे. पहले तुम अस्पताल जो पोस्टमार्टम करके आओ. जिसके बाद हम उनकी बात सुनते हैं अस्पताल के लिए निकल पड़े और पहले पोस्टमार्टम किया. फिर बाजार जाकर दाह संस्कार का सारा सामान खरीदे और फिर अपने पति की अंतिम संस्कार किया. वह पल मुझे आज भी अगर याद आता है तो मुझे रोना आ जाता है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली की सीट

    समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

    बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, BJP ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप

    देवर का खौफनाक कदम! हाथ में मिट्टी लगी देख भड़का, भाभी की गंडासी से काटकर हत्या

    बिहार, असम और राजस्थान में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस; CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.