
पूर्व मंत्री जगदीश यादव भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अहीरवाल के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली।
इस दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, राव वीरेंद्र और लखन मौजूद रहे।
जगदीश यादव के साथ हरियाणा भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, पलवल के प्रभारी और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज मान और मशहूर मुल्तानी गायक राजकुमार चांद ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा-जजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुका है। लोग बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।