Terror of thieves in Dadri, Donation box of two temples targeted, both thieves identified

मंदिर में चोरी
– फोटो : अमर उजाला


चरखी दादरी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आलम ये है कि लोगों के घरों के साथ बेखौफ चोर भगवान के घर मंदिरों को भी निशाना बनाने लगे हैं। हाल ही में ऐसे दो मामले सामने आए हैं जिनमें से एक दादरी शहर का और दूसरा बौंदकलां क्षेत्र के उण गांव का है। उण गांव की वारदात में दो आरोपियों की पहचान हो गई है जबकि शहर में हुई वारदात की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानिये…किस मंदिर में क्या की चोरी

बाैंदकलां थाना पुलिस को दी शिकायत में ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि वो बाबा बाघु वाला मंदिर का संचालक है। 30 अगस्त को सुबह वो मंदिर पहुंचा तो पता चला कि दानपात्र से दो लोगों ने नकदी चुरा ली है। पूछताछ करने पर एक महिला ने बताया कि सुबह चार बजे वो मंदिर में पूजा करने आई थी और उस दौरान यहां दो युवक दानपात्र से नकदी चोरी कर रहे थे। उक्त युवकों की पहचान उण निवासी मिलन और योगेश के रूप में बताई गई। दानपात्र से 1350 रुपये चोरी मिले और बौंदकलां थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लला।

शिव मंदिर से दो दान पेटी और अन्य सामान ले गए चोर शहर के वार्ड-2 की गली नंबर-16 स्थित शिव मंदिर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां रात एक से चार बजे के बीच वारदात कर गए। शिकायतकर्ता दिनेश ने बताया कि मंदिर से दो दान पेटी, चार लोटे तांबे के, 2 लड्डू गोपाल, दो प्लेट पीतल की, एक तांबा का कलश आदि सामान चोरी मिला। दानपात्र में कितनी नकदी थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

घर से नकदी और गहने लेकर युवती फरार

चरखी दादरी के वार्ड-17 निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। वो 1.80 लाख रुपये और गहने भी साथ ले गई। युवती के भाई की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-17 निवासी युवक ने बताया कि 20 वर्षीय उसकी छोटी बहन गत 29 अगस्त की सुबह 10 बजे से लापता है। उसके जाने के बाद जब परिजनों ने घर पर जांच की तो नकदी और गहने गायब मिले। शिकायतकर्ता ने पुलिस से लापता हुई बहन को बरामद करने की मांग की है।

Share.
Exit mobile version