बहादुरगढ़ नगर परिषद की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा को यह बड़ा झटका भी लगा है। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा उर्फ पालेराम के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। खास बात यह रही कि भाजपा के वाइस चेयरमैन के खिलाफ कांग्रेस, इनेलो और निर्दलीय पार्षदों ने ही नहीं, बल्कि भाजपा (no confidence motion passed) की टिकट पर चुनाव जीतने वाले पार्षदों ने भी पालेराम शर्मा के खिलाफ वोट कर अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। पार्षदों ने अपनी जीत का जश्न भी मनाया और ढोल की थाप पर जमकर थिरकते हुए भी दिखाई दिए।

📊 26 पार्षदों ने एकमत होकर किया मतदान

झज्जर जिले के एडीसी जगनिवास की अध्यक्षता में बहादुरगढ़ नगर परिषद कार्यालय में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में शहर के कुल 31 पार्षदों में से 26 पार्षद शामिल हुए। बैठक में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा उर्फ पालेराम समेत 5 पार्षद अनुपस्थित रहे। शहर के 31 पार्षदों और चेयरपर्सन को मिला कर कुल 32 वोटों में से बैठक में उपस्थित सभी 26 पार्षदों ने राजपाल शर्मा उर्फ पालेराम के खिलाफ वोट किया। इसके साथ ही अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पास हो गया।

⚖️ गंभीर आरोपों के घेरे में वाइस चेयरमैन 

पार्षदों ने एक बार फिर से पालेराम शर्मा पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने और महिला पार्षदों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। पार्षदों (no confidence motion passed) का मानना है कि उनकी कार्यशैली के कारण नगर परिषद का माहौल खराब हो रहा था। अब अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद शहर के विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद है।

Share.
Exit mobile version