Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • MP Health Department: स्वास्थ्य विभाग की तत्परता; नवजात को 2 घंटे में इंदौर से अहमदाबाद ले गई एयर एंबुलेंस
    • Dhar News: बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बागेड़ी डैम में डूबने से 3 युवकों की मौत
    • Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका
    • JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई
    • Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
    • Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी
    • Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प्रस्ताव तैयार
    • Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्दाफाश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जूतों पर लिखे जाति सूचक शब्द के कारण बवाल मचा

    जूतों पर लिखे जाति सूचक शब्द के कारण बवाल मचा

    January 6, 2021 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जूतों पर लिखे जाति सूचक शब्द के कारण बवाल मचा हुआ है। जूते के सोल पर ‘ठाकुर’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद से दुकानदार और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। दरअसल, जब एक युवक दुकान से जूता खरीदने गया तो उसने जूते के सोल पर जातिसूचक शब्द ‘ठाकुर’ लिखा पाया जिसके बाद वह आग बबूला हो गया। युवक का नाम विशाल चौहान है। माना जा रहा है कि विशाल चौहान बजरंग दल का कार्यकर्ता भी है। वह बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे से जूते खरीदने गया था।

    विशाल चौहान ने इसके बाद जूते बेचने वाले दुकानदार और कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। विशाल चौहान ने दुकान संचालक नासिर और फैक्ट्री मालिक का नाम पता अज्ञात के खिलाफ धारा 153 ए, 323, 504 के तहत यह मुकदमा दायर करवाया है। दूसरी ओर दुकानदार संचालक नासिर का कहना है कि वह जूते दिल्ली से खरीदकर लाता है और यहां अपनी दुकान में बेचता है। इसके अलावा उसे इन जूतों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। पुलिस फिलहाल आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर चुकी है। यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह जूता किस फैक्ट्री में बना था और इस पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल क्यों किया गया था?

    इसे भी पढ़े:मकर संक्रांति पर लगेगा पहला कोरोना टीका

    इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खरीदार और दुकानदार के बीच तीखी बहस हो रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि जल्द ही इस मामले में जांच तेज की जाएगी। पुलिस ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि इस प्रकरण में वर्तमान विधि व्यवस्था के अनुसार जो सुसंगत था, वह कार्यवाही की गई है। यदि पुलिस कार्यवाही ना करती तो बहुत से लोग उल्टी और भिन्न प्रतिक्रिया देते। अतः पुलिस ने नियम का पालन किया है। कृपया इसे इसी रूप में देखें। आपको बता दें कि फिलहाल यूपी की योगी सरकार गाड़ियों पर भी जाति सूचक शब्द लिखे जाने वालों पर कठोर कार्यवाही कर रही है।

    https://www.abplive.com/states/up-uk/a-man-selling-shoes-in-which-thakur-words-written-police-file-complaint-1710593

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP Assembly Election: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्मीदवारों की रिपोर्ट

    UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग्गज नेता

    महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी स्लीपर बस अग्निकांड के बाद से लापता, तलाश जारी

    MLA Umesh Sharma Clarification : दरोगा के धोखे के कारण फार्म हाउस में रुकी थी पीड़िता, विधायक ने नकारा संबंध

    Sri Ram Mandir Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला

    यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना गठबंधन मैदान में उतरने की तैयारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.