CM Manohar Lal Jan Samvad Karyakram in three villages of Karnal

करनाल में सीएम मनोहर लाल।
– फोटो : अमर उजाला


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो दिवसीय करनाल के दौरे पर हैं। यहां वह इंद्री हलके के गांवों में जनता से रूबरू हो रहे हैं। रविवार को इंद्री के तीन गांव जैनपुर सधान, डबकौली और दनियालपुर में जनसंवाद कार्यक्रम है। जैनपुर साधान गांव पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पूरा पैसा आम जनता तक पहुंचता है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपये में से केवल 15 पैसे ही जनता तक पहुंच पाते थे, अब ऐसा नहीं है। वृद्धावस्था पेंशन से लेकर छात्रवृत्ति तक सीधे बैंक खाते में पहुंच रही है। व्यवस्था परिवर्तन के साथ आम जनता का जीवन सुगम बनाया गया है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के जरिए शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया आसान हुई है।

Share.
Exit mobile version