बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में पूर्व सैनिक के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। मरीज (medical negligence) की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़ें – सूरजकुंड हादसे में पहली बड़ी गिरफ्तारी! झूला कंपनी का मालिक चढ़ा पुलिस के हत्थे
जानकारी के मुताबिक गांव बादली निवासी सुरेन्द्र सिंह, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हवलदार हैं, उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 जनवरी 2026 को पेट दर्द होने पर वे ईसीएचएस डिस्पेंसरी झज्जर गए थे। वहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया, जिसके बाद वे उसी दिन बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें अपेंडिक्स की समस्या बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। 27 जनवरी को उनका ऑपरेशन किया गया और बाद में उन्हें वार्ड के कमरा नंबर 104 में शिफ्ट कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें – दूसरों की जान बचाते हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शहीद, कुछ महीने बाद ही होना था रिटायर
medical negligence – सुरेन्द्र सिंह का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन बार-बार अनुरोध करने के बाद भी डॉक्टर और स्टाफ ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। हालत गंभीर होने पर सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें ऑपरेशन के दौरान पेट में कोई सामान छूट जाने की बात सामने आई। इसके बाद डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। सुरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से उसकी जान भी जा सकती थी।
