Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर
    • ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में खुलासे
    • रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन
    • अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच में पहुंचे विज
    • हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी
    • Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने छात्र
    • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया ‘लोकतंत्र की जीत’
    • ‘झुकती है दुनिया…’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने की हुंकार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पंचायत चुनाव में विपक्ष की बिसात में फंस जाएगी बीजेपी ?

    पंचायत चुनाव में विपक्ष की बिसात में फंस जाएगी बीजेपी ?

    December 29, 2020 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अभी प्रस्तावित हैं। सत्तापक्ष के साथ विपक्ष ने भी चुनाव को लेकर अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के पहले होने वाले इस चुनाव को सेमीफाइन माना जा रहा है। इसीलिए सभी विपक्षी पार्टियां इसमें अपनी ताकत दिखाने के लिए मजबूती से लग गई हैं।

    अपने-अपने ढंग से चुनाव की तैयारियों में लगे। हालांकि कौन सी पार्टी किस स्तर पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी, अभी यह तय नहीं हो पाया है। लेकिन एक बात है कि सभी ने अभी पंचायत सदस्यों के चुनाव पर ही फोकस किया हुआ है, क्योंकि ज्यादा निचले स्तर पर ज्यादा दखल देने से गुटबाजी के कयास लगाए जा रहे हैं।

    समाजवादी पार्टी किसान मुद्दे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के जारिए गांव-गांव में चौपाल लगाकर अपनी पैठ बनाने में जुटी हुई है। उसके लिए यह बड़ी परीक्षा है, क्योंकि उपचुनाव में परिणाम पार्टी के अनुकूल कम था। पिछले पंचायत चुनाव में सपा का अधिकतर सीटों पर कब्जा था। पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष और पुराने जनप्रतिनिधियों को कील-कांटे दुरुस्त करने को कहा गया है। पार्टी का फोकस जिला पंचायती पर ज्यादा रहेगा। संगठन व जनप्रतिनिधियों के साथ ताल-मेल बिठाकर तैयारी की जा रही है। सपा किसी भी कीमत में इसमें अधिकत सीटों पर जीत हासिल करने के फिराक में है।

    इसे भी पढ़े:CAA & NRC में दर्ज केस पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

    इसे भी पढ़े:https://www.telegraphindia.com/india/akhilesh-yadav-cycle-rally-against-citizenship-amendment-act-and-national-register-of-citizens/cid/1731927

    सपा के एमएलसी सुनील साजन का कहना है कि पंचायत चुनाव में अभी पार्टी ने सिंबल देने के लिए तय नहीं किया है। हमारी कोशिश है। बड़ी संख्या में जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, बीडीसी ज्यादा से ज्यदा संख्या में जीते। आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी पार्टियों को चुनाव लड़ने की आजादी है, लेकिन सपा की अपनी बूथ लेवल पर तैयारी है।

    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: बहुजन समाज पार्टी ने भी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू की है। उसने जिलाध्याक्षों और मंडल प्रभारियों से चुनाव लड़ने वाले आवेदकों की फाइनल सूची बनाने को कहा गया है। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्याशी चयन के लिए सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला लगाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस भी अपना खोया हुआ जनाधार फिर से पाने की जोद्दोजहद में शिद्दत से लगी हुई है। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को देखते हुए जिलों में बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी के प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव कहते हैं, कांग्रेस पंचायत चुनाव की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रभारी बनाए गए हैं। वोटर लिस्टों का निरीक्षण करने के लिए जिलाध्यक्षों को लगाया गया है। गड़बड़ियों को ठीक कराया जा रहा है। हम संगठन को विस्तार देने में लगे हैं। हमारा संगठन संघर्ष के माध्यम से न्याय पंचायत तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरे राज्यों की पार्टियों से कांग्रेस को कोई चुनौती नहीं है। उधर, भाजपा सरकार में मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर भी अपनी पार्टी को पंचायत चुनाव के लिए सक्रिय किए हुए हैं। वह चुनाव की जिम्मेदारी संभालने को खुद मैदान में डटे हुए हैं।

    शायर मुनव्वर राणा की बेटी ने शुरू की सियासी पारी, सपा में शामिल हुए मायावती के सैकड़ो पदाधिकारी
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

    बदायूं में विदाई के कुछ घंटे बाद ही उजड़ा दुल्हन का सिंदूर, जहरीले सांप के काटने से दूल्हे बबलू की मौत

    गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा टला: पहली ही बारिश में हरदोई के पास धंसा 10 मीटर लंबा हिस्सा, उठे सवाल

    जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन

    अमेठी में 15 वर्षीय दलित किशोरी का अपहरण और जबरन धर्मांतरण, आरोपी जाबिर की तलाश में पुलिस

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.