उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश अस्तित्व में आया था, और इस दिन को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जायेगा.
इसकी पहल गवर्नर राम नाइक ने अपने कार्यकाल में अखिलेश यादव की सपा सरकार से की थी, मगर इस तरफ ध्यान योगी सरकार में दिया गया, महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के लोग इसे पहले से मना रहे थे, जिसका की उदहारण देकर गवर्नर राम नाइक ने उत्तर प्रदेश में भी इसकी शुरुआत करने की बात कही थी. 2017 से UP दिवस मनाया जा रहा है, इस साल ये नोएडा और लखनऊ में मनाया जायेगा. 2021 में उत्तर प्रदेश अपने 71 वर्ष पूरे कर लेगा.
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने COVID के सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करने के आदेश जारी किया है, 24 से 26 जनवरी तक लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में UP दिवस का आयोजन प्रस्तावित है.

इसे भी पढ़े: कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से हमारा कोई लेना देना नहीं, खेती की सस्ती जमीन नहीं खरीदेंगे: रिलायंस
1 अप्रैल 1937 को यूनाइटेड प्रॉविन्सेस ऑफ़ आगरा एंड ओढ नाम से जिस राज्य का गठन हुआ था, उसे ही बाद में उतर प्रदेश नाम दिया गया आज़ादी के बाद, सबसे बड़े राज्य का दर्ज़ा रखने वाले उत्तर प्रदेश की GDP के मामले में पाचवे नंबर पर आने वाला ये राज्य, देश की जीडीपी में 8 प्रतिशत का योगदान देता है.
उत्तर प्रदेश में मगध से लेकर मुग़ल तक सभी ने राज्य किया, और अपनी भूमिका आज़ादी की अलख जगाने में भी निभाई, मंगल पांडेय ने मेरठ से जिस आज़ादी के बिगुल को बजाया था वो भी उत्तर प्रदेश में है, झाँसी, कानपुर ये सभी जगह अपनी क्रन्तिकारी और राजनैतिक गतिवधियों का केंद्र रही है, उत्तर प्रदेश ने प्रधान मंत्री देने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है, ये सभी बातें उत्तर प्रदेश के महत्व और इसके गठन के दिन को एक दिवस के रूप में मनाने की वजह भी कहा जा सकता है
राजनतिक गणित में ये माना जाता है, की जिसने उत्तर प्रदेश में अधिक सीट जीत ली, वो केंद्र में सरकार बना लेगा, इसकी मुख्य वजह राज्य में ज्यादा सीट होना और लोगों का राजनैतिक रुझान होना कहा जा सकता है, उत्तर प्रदेश की इन सभी खासियतों को देखने और जानने के लिए, आगामी उत्तर प्रदेश दिवस में शिरकत करे और सभी कोविद प्रोटोकॉल का पालन करना न भूले.
इसे भी पढ़े: बस्ती जिले ने बनाया नया रिकॉर्ड 1 ब्लॉक 5 उत्पाद पूरे प्रदेश में लागू होगा मॉडल
उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई सभी खबरों के लिए करंट न्यूज़ को सब्सक्राइब करे, और हमे कमेंट करके बताये अपने उत्तर प्रदेश से जुड़े अनुभवों के विषय मे

