बॉलवुड के मशहूर डायरेक्टर
कोरोना वायरस को लेकर हाल ही में के बॉलीवुड मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया है| जो की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है| अपने ट्वीट में अनुभव सिन्हा ने कहा की कोरोनावायरस का एक बहुत बड़ा फायदा भी हुआ है| हम भूक और गरीबी की बात कर रहे है| महामारी को लेकर अनुभव सिन्हा का यह ट्वीट खूब सुर्खिया बटोर रहा है| साथ लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे है| बता दें की कोरोनावायरस को लेकर अनुभव सिन्हा के साथ ही बाकि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज फैंस को जागरूक करने की कोशिश करते है|

अनुभव सिन्हा अपने ट्वीट में
वही अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में कोरोनावायरस के बारे में उसके फायदे बताते हुए लिखा, “कोरोना का एक बहुत बड़ा फायदा भी हुआ है| हम यहां भूख और गरीबी की बात कर रहे है| कोरोना आज नहीं तो कल मारा जायगा,पर ये बात नहीं मारनी चाहिए| पांच के आगे बारह जीरो वाले आकड़े का सबसे पहला खर्च वह होना चाहिए| हर एक को अपने स्तर पर उस वर्ग की तन्ख्वाह बढ़ानी चाहिए|
यह भी पढ़े:- इस ईद पर रिलीज़ नहीं हो पाएगी सलमान खान की फिल्म राधे

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
बता दे की अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है| फिल्मी दुनिया से होने के बाद भी वह बाकी मुद्दों पर भी अपनी राय बखूबी पेश करते हैं|कोरोनावायरस की बात करे तो भारत में इसका कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है| स्वस्थ मंत्रालय की और से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 11,439 हो गई है| वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,076 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हुई है| देश में कोरोना से अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है| हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 1,306 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं|
Image Source:- www.indiatvnews.com

