नई दिल्ली: सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ लेना हो या नया सिम कार्ड खरीदना हो, पहचान और पते के प्राथमिक प्रमाण के रूप में सबसे पहले आधार कार्ड ही मांगा जाता है। ऐसे में यदि आपने हाल ही में अपना निवास स्थान बदला है या रोजगार के सिलसिले में नए शहर में शिफ्ट हुए हैं, तो आधार कार्ड में पुराना पता दर्ज होना (How to change new address in Aadhar card) आपके लिए अनावश्यक परेशानी खड़ी कर सकता है।

 myAadhaar पोर्टल पर आवेदन की पूरी प्रक्रिया:

अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में myAadhaar का आधिकारिक पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) ओपन करें। पोर्टल पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, जिसे दर्ज करके लॉगिन करें। मुख्य डैशबोर्ड पर ‘Address Update’ के विकल्प पर क्लिक करें और फिर ‘Update Aadhaar Online (using documents)’ का चुनाव करें।

बिना प्रूफ के ऐसे करें बदलाव

How to change new address in Aadhar card – नए पते के प्रमाण के रूप में आप अपने नाम का बिजली बिल, पानी का बिल, बैंक पासबुक/स्टेटमेंट, रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड की स्पष्ट कॉपी अपलोड कर सकते हैं। यदि नए शहर में आपके नाम पर तुरंत कोई एड्रेस प्रूफ उपलब्ध नहीं है, तो आप ‘Head of Family’ (HoF) का विकल्प चुन सकते हैं।

 

Share.
Exit mobile version