एक ऑफिस में सैकड़ों लोग काम करते हैं| हर टीम में अलग-अलग प्रवृत्ति के लोग होते हैं इसीलिए जाहिर है कि सबका नौकरी करने का तरीका भी अलग होगा| इनमें से कई ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपने काम में ही मन लगाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें काम के अलावा कई और चीजें भी करनी होती हैं|

ये वो लोग होते हैं जो ऑफिस पॉलिटिक्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं| वर्कप्लेस पॉलिटिक्स से कई लोग बॉस की नजर में धीरे-धीरे विलेन बनते जाते हैं| लेकिन अगर आप काम के साथ-साथ वर्कप्लेस एथिक्स का खयाल रखेंगे तो आप विलेन बनने से बच सकते हैं और खुद को ऑफिस पॉलिटिक्स से भी दूर रख सकते हैं|

हफ्ते में पांच दिन लगभग ज्यादातर समय आप ऑफिस में बिताते हैं| ऐसे में वर्कप्लेस पर एक कंफर्ट जोन तो बन ही जाता है| लेकिन एक हद के बाद यह हमारे लिए परेशानियों की वजह भी बनता है| इससे बचने के लिए कुछ वर्कप्लेस एथिक्स के साथ-साथ अनुशासन का पालन भी करना होता है|

वर्कप्लेस एथिक्स : चलिये अब हम बताते है कि आपको ऑफिस में कौन सी चीज़ो को भूल कर भी नहीं करना चाहिए:-

ऑफिस में खुसफुसाना :- बहुत लोगों की आदत होती है खुसफुसाने की तो वो ये आदत ऑफिस में भी लागू करते है, लेकिन ये आदत बहुत गलत होती है| इससे आप अपनी छवि ख़राब करते है और अपना नकारात्मक प्रभाव दूसरों पर छोड़ देते है| इसलिए ऑफिस में ये काम भूल कर भी नहीं करना चाहिए| अगर आप ऑफिस के गॉसिप में शामिल रहते हों तो जरा अपने पर्सनल रेपुटेशन के बारे में जरूर सोचें| किसी के बारे में गलत बातें करके कोई ओलंपिक मेडल नहीं मिलने वाला है| अपने काम से काम रखें और दूसरों को इसी बात की सलाह दें| इसके कारण आप ऑफिस एथिक्स को भी तोड़ते हैं|

इसे भी पढ़े:- इनवायरमेंटल कंज़र्वेशन के लिए भारत सरकार की तरफ से ऊठाए 5 कदम

बॉस की चुगली करना :- कई लोगों को लगता है कि नौकरी के साथ-साथ अगर वे बॉस के जासूस बन जाएं तो उनकी राह आसान रहेगी| लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है कभी-कभी यह दांव उल्टा भी पड़ सकता है| बॉस की नजर में आपकी इमेज एक इनसेक्योर व्यक्ति के तौर पर बन सकती है| आमतौर पर ऐसा वे लोग करते हैं जिन्हें अपनी काबलियत पर भरोसा नहीं होता और वो वर्कप्लेस पॉलिटिक्स के ज़रिये आगे बढ़ने की सोचते है|

टीम को क्रेडिट :- ऑफिस में सफलता-विफलता टीम वर्क पर निर्भर करती है| इसलिए ऑफिस में हमेशा अपनी ही बड़ाई करते रहने से बचें| अपने मुँह मियां मिट्ठू बनकर आप अपनी ही छवि खराब करेंगे| इसकी बजाय सभी के प्रयासों की सराहना करें और पॉजिटिव माइंडसेट से रहें| इस आदत से आप दूसरों का भरोसा जीतेंगे और गॉसिप का सेंटर भी नहीं बनेंगे| इससे आपकी जब भी कभी नकारात्मक छवि बनी होगी तो वो सकारात्मकता में बदल जायेगी और कोई भी फिर आपके ऊपर बातें नहीं बना पाएगा|

ताकझांक से बचें :- ऑफिस में ऐसा प्राय: देखा जाता है कि आप जब भी अपना पर्सनल मेल टाइप कर रहे होते हैं तो आपके बगल में बैठा हुआ सहकर्मी आपके कंप्यूटर को ध्यान से देखने लगता है या मेल पढ़ने लगता है| इसलिए अपना प्राइवेट काम ऑफिस में करने से बचें| अगर आप खुद ऐसा करते हैं तो यह गलत है|

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

अपने सहकर्मी की पर्सनल चीजों को ताकने-झांकने से दूर रहें| इस ताकाझांकी के कारण आपको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और शायद हो सकता है अन्य लोग आपसे दोस्ती भी ना करें या हो सकता है आपसे बात करना बंद कर दे| यह वर्कप्लेस पॉलिटिक्स में प्रवेश करने का सीधा मार्ग है जहाँ लोगो को चुगलियाँ करने और व्यक्तिगत जानकारी पर टिपण्णी करने का मौका मिलता है|

काम पूरा करें और कॉन्फिडेंट रहें :- अगर आपको काम अच्छी तरह से आता है और आप इसे पूरा करते हैं तो कोई भी आपकी इमेज खराब नहीं कर सकता है और न ही आप वर्कप्लेस पॉलिटिक्स का हिस्सा बनते है| हर बॉस को पता होता है कि कौन क्या और कितना काम कर रहा है| इसलिए, वर्कप्लेस एथिक्स को ध्यान में रखते हुए हमेशा अपने काम पर फोकस रखें और कॉन्फिडेंट रहें| इससे आप किसी भी बात का सटीक और तर्कपूर्ण जवाब दे सकते हैं|

Image Source :- www.themuse.com

Share.
Exit mobile version