सर्दियां आते ही त्वचा बेजान, डल, रूखी-सूखी सी नजर आने लगती है| ऐसे में विंटर स्किन केयर बेहद जरूरी हो जाता है|मॉइस्चराइजिंग की समस्या अक्सर उनके साथ अधिक होती है, जिनकी त्वचा काफी ड्राई होती है| ड्राई त्वचा कई बार नमी की कमी के कारण होने लगती है| विंटर स्किन केयर एक ज़रूरी इशू है जिस पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता|

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए आपको खुद से कुछ होम मेड फेस पैक बनाकर अप्लाई करना होगा| अक्सर लोग सर्दी में तरल पदार्थ, पानी का सेवन कम कर देते हैं, जो स्किन की सेहत के लिए सही नहीं है|सर्दी के मौसम में त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है| ऐसे में त्वचा को कोमल बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है|

हम आपको बता रहे हैं सर्दियों में कैसे करें अपनी त्वचा की देखभाल|इसके लिए आपको कुछ घरेलू खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है, जो आपको सहजता से प्राप्त हो जाते हैं| हमारे आज के इस पोस्ट में आप विंटर स्किन केयर के लिए कुछ चुनिंदा फेस पैक्स के बारे में जानेंगे|

इसे भी पढ़े:दुनिया की सबसे अनोखी और अद्भुत नौकरियाँ

केला फेस पैक :-

इस फल में कई हेल्दी गुण होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे माने गए हैं| उसी तरह केला त्वचा के लिए भी हेल्दी होता है| रूखी त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए यह सबसे बेहतर उपचार है| इसमें प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइजिंग तत्व मौजूद होते हैं| इसमें आप ऑलिव ऑयल और शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करेंगी तो ड्राईनेस से जल्दी छुटकारा मिल जाएगा|

इसके लिए आपको पका हुआ आधा केला, आधा चम्मच शहद, 1 चम्मच दही और गुलाब जल की आवश्यकता होती है| इससे अच्छा पेस्ट बनाने के बाद अपने चेहरे पर लगाएं| फेस पैक के सूखने के बाद या 15 मिनिट के बाद आप अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें|

इस फेस पैक को आप सप्ताह में 2 बार उपयोग कर सकते हैं| जिससे आपको पार्लर जैसा निखार प्राप्त हो सकता है|ऑयली स्किन के लिए भी केले का फेस पैक बहुत फ़ायदेमंद है| चलिये हम आपको बताते है कि ऑयली स्किन के लिए फेस पैक कैसे तैयार करें|

इसे भी पढ़े:दो मुँहे लोग: मतलबी लोगो से धोखा खाने से कैसे बचे?

दूध पाउडर के साथ एक चम्मच मसला हुआ केला मिलाएं| अगर आपकी ऑयली स्किन है तो दूध की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल करें इसके बाद शहद की कुछ बूँदें भी जोड़ें| फेस पैक को चेहरे पर लगायें, 20 मिनट तक प्रतीक्षा करें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें| सर्दियों में केला फेस पैक का इस्तेमाल करने पर आपकी त्वचा हाइड्रेटेड, मुलायम और चिकनी महसूस करती है|

टमाटर चीनी का फेस पैक :-

पके हुए टमाटर सही मात्रा और उपयुक्त उत्पादों के साथ त्वचा को सुंदर बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है| यह फेस पैक त्वचा को त्वरित चमक दिलाने में सहायक होते हैं| टमाटर के साथ चीनी का उपयोग प्राचीन समय से ही किया जा रहा है| टमाटर में मौजूद हल्के अम्ल त्वचा को छोड़ता हैं और त्वचा के पीएच स्तर को भी संतुलित करते हैं|


टमाटर और चीनी फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए 1 छोटा टमाटर, 1 बड़ा चम्मच चीनी| आप टमाटर को मसलकर इसका छिलका निकाल लें और इसमें चीनी को मिलाएं| अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं|

इसे भी पढ़े:दुनिया के सबसे मशहूर कॉकटेल्स

लगभग 10 मिनिट के बाद आप अपने चेहरे में ऊपर की तरफ मालिश करें| मालिश करने के बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें| इस बात का ध्यान रखें कि सप्ताह में केवल 2 बार ही स्क्रब करना चाहिए|

गुलाब एलोवेरा फेस पैक :-

गुलाब की पंखुड़ियां गुणों से भरपूर होती हैं| गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं| 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से इस पेस्ट का मसाज करें| अब इस पेस्ट में बादाम के तेल की कुछ बूंदें व ब्लैक क्ले मिला कर फेस पैक तैयार करें|

चेहरे पर इसे लगा कर 20 मिनट बाद साफ कर लें| एक सप्ताह से दस दिन के भीतर आपको अपनी त्वचा में बदलाव नजर आने लगेगा| रात में सोने के पहले एलोवेरा जेल व गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट बना कर दाग-धब्बों पर लगाएं| दाग हल्के होंगे और त्वचा में चमक आने के साथ उसकी खूबसूरती भी निखरेगी|

इसे भी पढ़े:अमेरिका के सबसे अमीर शहर

खीरे का फेस पैक :-

ये तो आप जानती ही होंगी कि खीरे में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए स्किन में नमी बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल बेहतर साबित हो सकता है| ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए खीरे से बना फेस पैक बेहद हेल्दी होता है| इससे ड्राई स्किन मॉइस्चराइज होती है| खीरे का रस त्वचा के रूखेपन से छुटकारा दिलाता है| इसमें एलोवेरा जेल मिला दें, तो त्वचा के लिए और भी हेल्दी होगा|

आईये बताते है कि खीरे का फेस पैक कैसे बनाए :- एक कप खीरे का रस लें| इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं| अब इस फेस पैक को चेहरे, हाथों, पैरों आदि पर अच्छी तरह से लगाएं| 15 से 20 मिनट सूखने दें| अब चेहरे, हाथ और पैर को पानी से साफ कर लें| त्वचा साफ होने के साथ ही ड्राई भी नजर नहीं आएगी|

मलाई और शहद का फेस पैक :-

एक चम्मच दूध की मलाई (मलाई) को एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं| मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से फैलाएं और लगभग 15 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें| इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें|

इसे भी पढ़े:वीज़ा फ्री ट्रेवल: ऐसे देश जहाँ बिना वीज़ा के घूम सकते हैं भारतीय

सर्दियों के मौसम में दूध की मलाई और शहद दोनों ही आपकी त्वचा को पोषण देने और उसे अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं| यह मास्क ड्राई-स्किन वाली लड़कियों के लिए बहुत अच्छे से काम करता है| अगर आपकी त्वचा सामान्य है तो भी आप इसे यूज कर सकतीं हैं|

कुछ और विंटर स्किन केयर टिप्स जो सर्दियों में आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद रहेंगी :-

  1. इस मौसम में देर तक नहाने से बचना चाहिए| साथ ही साबुन का प्रयोग कम से कम करना चाहिए और स्क्रब का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए|
  2. नहाने का समय 10 मिनट से अधिक न रखें और इसके लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें|
  3. साबुन की जगह मॉयश्चराइजिंग क्लींजर का प्रयोग करें| ये त्वचा को रूखा नहीं बनाते और नुकसान नहीं पहुंचाते |
  4. अगर त्वचा ज्यादा रूखी है तो साबुन रहित क्लींजर का इस्तेमाल करें|
Share.
Exit mobile version