मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में मामला दर्ज करने के बाद अब इस मामले में YouTube ने भी सख्त एक्शन लिया है। गाने में कथित (allegation of obscenity) तौर पर अश्लील शब्दों और आपत्तिजनक दृश्यों के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं विवाद बढ़ने के बाद YouTube ने भी इस गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

क्या है मामला

आपको बता दें कि, पंचकूला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के वीडियो में ‘पाठशाला’ शब्द को बदलकर ‘बादशाला’ लिखा गया है और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह (allegation of obscenity) की प्रस्तुति से स्कूल जैसे पवित्र स्थान की छवि खराब होती है और इसका बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह विवादों में घिर गए हैं। गाने में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। महिला आयोग का कहना है कि इस गाने में हरियाणा की स्कूली छात्राओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है।

 

Share.
Exit mobile version