हरियाणा AAP वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘BJP युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है, युवाओं से सवाल पूछने का अधिकार भी छीन रही है. हरियाणा का युवा प्रदेश की भाजपा सरकार से नौकरियों का हिसाब मांग रहा है.
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस आज भी परिवारवाद के मोह में फंसी हुई है : नायब सैनी
भाजपा सरकार को हटाने की तैयारी में युवा
अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश के युवा मनोहर सरकार से परेशान आकर उन्हें हटाने की तैयारी कर चुके हैं. युवा सरकार से सवाल पुछते हैं कि ‘2 लाख सरकारी पद खाली क्यों पड़े हैं?’ ‘2023 में जो 50 हजार नौकरियां देने का वादा किया था. उसका क्या हुआ. इसका जवाब भी युवा मांग रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – 20 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया फैसला
7 फरवरी को सीएम आवास का करेंगे घेराव
वहीं हरियाणा ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कि हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खाली पड़े हैं, जिनपर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही. उन्होंने कहा कि हरियाणा में 71,000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42,000 और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29,000 पद खाली पड़े हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं के साथ 7 फरवरी को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी

