गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (Yogi On INDI Alliance) विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की उपलब्धियों से कांग्रेस, सपा और अन्य कई दलों में बौखलाहट है।
इसे भी पढ़ें – अफजाल अंसारी के मुकदमे में फंसा कानूनी पेंच, कट सकता है टिकट
उन्होंने कहा कि इसी बौखलाहट के चलते कांग्रेस, सपा और उसके सहयोगी दल चुनाव में सामाजिक वैमनस्यता फैलाने की विभाजनकारी राजनीति पर आमादा हैं। जनता इनके मंसूबे को जानती है। इन्हें डकैती डालने की छूट नहीं देगी। पहली बार देश के अंदर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस पीएम मोदी के कारण आया है। इसका सर्वाधिक लाभ गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिला है।
Yogi On INDI Alliance – योगी ने कहा कि कांग्रेस ने 1970 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन छह दशक से अधिक शासन करने के बावजूद वह कभी गरीबी हटा नहीं पाई। छह दशक से अधिक समय तक दादी से लेकर पोते तक इसी नारे से देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। सही मायने में अगर देखा जाए तो गरीबी हटाने और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ईमानदारी से, बिना भेदभाव हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किया है।
इसे भी पढ़ें – यूपी में चंद्रशेखर ने EVM खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति करके इंडी गठबंधन देश के साथ धोखा और गद्दारी कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस का परिवार सुपर पीएम बना होता था तो उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किसके इशारे पर कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है।