मैनपुरी : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वैक्सीन लगवा कर लोगों की जान को संकट में डाल दिया है। अपनी पत्नी एवं पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में किशनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने मांग की कि भाजपा के लोगों ने (BJP Put People’s Live In Danger) जैसे फ्री वैक्सीन लगवाई वैसे ही लोगों के शरीर की जांच भी बड़े से बड़े हॉस्पिटल में फ्री में करवाएं।
इसे भी पढ़ें – सपा-कांग्रेस को वोट मतलब अनाड़ी के हाथ में ट्रैक्टर पकड़ाना : योगी
BJP Put People’s Live In Danger – उन्होने कहा कि भाजपा का झूठ लोगों ने समझ लिया है अब भाजपा का पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है। तीसरे चरण में बरेली से मैनपुरी तक हर सीट पर भाजपा हारेंगी। पहले और दूसरे चरण की चुनावी सभाओं में जनता ने भाजपा को नकार दिया था।भाजपा के लोग संविधान के पीछे पड़े थे अब लोगों की जान के पीछे।वैक्सीन से लोगों की जान जा रही है।
इसे भी पढ़ें – सपा में परिवार के लोगों के अलावा किसी और को मौका नहीं मिला : मोहन यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए हर चीज महंगी कर दी, डीजल पेट्रोल महंगा कर दिया किसान की फसल की कीमत भाजपा सरकार नहीं दे पा रही है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है उसी तरह किसानों का कर्ज समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर माफ करेगी और किसानों को खुशहाल करने के लिए उन्हें कानूनी अधिकार से एम एस पी दिलाने का काम करेगी।