Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मासूम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, किया लहुलुहान, स्थानीय लोगों में बढ़ा डर
    • Diwali से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा! हर पंजाबी को मिलेगा फायदा
    • बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम
    • रात 10 से सुबह 6 बजे तक लोगों के लिए जारी हुए आदेश, लगी पूरी तरह पाबंदी
    • पंजाब के इस SHO पर बड़ी कार्रवाई, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
    • पंजाब पुलिस और BSF का सख्त Action, भारी मात्रा में ICE बरामद
    • मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव
    • नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » UP में फ्री होगा कोरोना मरीजों का इलाज, जाने क्या करना होगा

    UP में फ्री होगा कोरोना मरीजों का इलाज, जाने क्या करना होगा

    April 26, 2021 बड़ी खबर 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अब उत्तर प्रदेश में किसी भी कोरोना संक्रमित गरीब आदमी का निजी अस्पताल में उपचार होने पर प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना के तहत इलाज का भुगतान करेगी। 100 बेड से अधिक क्षमता वाले प्रत्येक अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लाण्ट लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यहां वातावरण से ऑक्सीजन बनाया जाएगा। 39 अस्पतालों में मशीने आनी शुरू हो गई हैं। यह जानकारी सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने दी है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से संक्रमण दर में कमी आई है। प्रदेश की 20 करोड़ की जनसंख्या तक सर्विलांस के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है। प्रदेश के 855 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 488 करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लाण्ट लगाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में भी कोविड मरीज से निर्धारित दर से ज्यादा शुल्क नहीं लिया जा सकेगा। निजी चिकित्सालयों में भी मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाएगी।

    सहगल ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों तक दवाई व ऑक्सीजन समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 जून तक गेहूं खरीद का अभियान जारी रहेगा। आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा स्वयं गेहूं खरीद की नियमित समीक्षा करेंगे और अधिकारी क्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे।

    अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,31,018 क्षेत्रों में 5,68,650 टीमों के माध्यम से 16 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या का सर्वेक्षण हो चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक लोग जल्द से जल्द कोविड के दोनों डोज लगवा दें। अब तक 97,79,846 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है और इनमें से 19,97,363 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्राइवेट लैब/अस्पतालों के लिए एन्टीजन जांच के लिए 250 रुपए, अस्पताल में जाकर आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए 700 रुपए,होम सैम्पल के 900 और ट्रूनेट की जांच के लिए 1250 और होम सैम्पलिंग में 1450 रुपए देना होगा। उन्होंने बताया कि जो लोग होम आइसोलेशन में हैं अगर वे डाक्टर की सलाह लेना चाहते हैं तो, वे 18001805146, 18001805145 हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    महिला, यूथ, गरीब, किसान, बजट 2025 के बन सकते ‘रोटी, कपड़ा और मकान’

    यहां छिपा है माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचा पर्वत, कैसे हुआ खुलासा?

    अगर कांग्रेस में शामिल हुई विनेश फोगाट, तो हरियाणा की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? 

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.