05 जून, 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमारे देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली की वे अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सतत रखेंगे|
वें देश के लोगो से भी अनुरोध करते हैं की वे सब भी अपने आस पास के पर्यावरण को साफ़ व सतत बनाये रखें|
इस दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, “विश्व पर्यावरण दिवस पर, हम स्वच्छ और सतत ग्रह के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं|
प्रकृति के साथ सदभाव में रहना भारतीय लोकाचार का एक हिस्सा है| भारत, जलवायु परिवर्तन को संबोधित करते हुए अपने बच्चों के लिए हरियाली और पर्यावरण के अनुकूल निवास बनाने के लिए प्रतिबद्ध है|” इस ट्वीट के ज़रिये उन्होंने देश कि जनता से पर्यावरण को संरक्षित करने का आग्रह किया है|
देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी पर्यावरण को संरक्षित करने की शपथ ली और उन्होंने देश की जनता से भी अनुग्रह किया कि वह जीवाश्म ईंधन पर निर्भर न होकर नवीकरणीय साधनों का प्रयोग करें|
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर, हमें ऊर्जा, पानी की बचत, डिस्पोजेबल प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पुन: प्रयोज्य सामग्रीओं को बढ़ावा देने, पौधे लगाने, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने और नवीकरणीय संसाधनों को अपनाने के द्वारा प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर ट्वीट करते हुए कहा, “हमारा ग्रह और पर्यावरण कुछ ऐसा है जिसे हम बहुत संजोते हैं| आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हम एक स्वच्छ ग्रह को सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं| प्रकृति के साथ सदभाव में रहने से ही बेहतर भविष्य बनेगा|”
इन ट्वीट्स के बावजूद नरेंद्र मोदी और उनके कार्यकर्ताओं ने कई वीडियो शेयर की जिसमे वह जगह जगह जाकर पेड़ लगा रहे थे और इसी के साथ उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की समाप्ति की|
Image Sources : Google