Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » World Cup :आज ही के दिन अनुभवी प्रदर्शन के दम पर भारत बना था चैंपियन

    World Cup :आज ही के दिन अनुभवी प्रदर्शन के दम पर भारत बना था चैंपियन

    April 2, 2021 खेल 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    World Cup मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, आज ही की तारीख थी, बस समय 2011 का था और फिर कुछ ऐसा हुआ कि रात में ही भारत के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। यह एक ऐसा पल था जिसका इंतजार लाखों-करोड़ों भारतीयों ने करीब 28 साल तक किया। जो इंतजार क्रिकेट के वर्ल्ड कप जीतने का था, वो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सच हुआ, वो सचिन तेंदुलकर को उनके टीम के साथियों द्वारा कंधे पर उठाकर पूरे स्टेडियम में मनाये गए जश्न के साथ खत्म हुआ।

    जश्न के साथ-साथ क्रिकेट फैंस भावुक थे, मैदान पर भारतीय क्रिकेटरों की आंखों में भी आंसू थे। लेकिन इन आँसुओं के अंदर अगर कुछ बचा था, तो वह भारतीय टीम का जुझारुपन और कभी हार न मानने की वो हिम्मत, जिसने न सिर्फ भारत को विश्व चैंपियन बनाया, बल्कि भारत का डंका पूरे विश्व में बजा दिया। 

    World Cup भारत के लिहाज से 2 अप्रैल सिर्फ एक तारीख ही नहीं रही, स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला इतिहास बन गया। स्टेडियम से लेकर गली-मोहल्लों में टीवी के सामने बैठा जो भी दर्शक इस पल का साक्षी बना, उसने इतिहास को बनते देखा। भारत ने वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका को 10 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराया। आज भारत को विश्व कप जीते एक दशक पूरा हो गया और इन वर्षों में टीम इंडिया ने साबित कर दिया, कि क्यों वह क्रिकेट जगत की चैंपियन टीम है। 

    दो चैंपियन टीमों के बीच कांटे का मुकाबला

    इस मैच में मुकाबला एकदम काटें का था, जहां एक तरफ संगकारा, जयवर्धने और दिलशान जैसे अनुभवी बल्लेबाज थे तो वहीं दूसरी तरफ सहवाग, सचिन, गंभीर की माहिर तिकड़ी थी। गेंदबाजी में जहां सनसनाती यॉर्कर फेंकने में माहिर लसिथ मलिंगा और चालक गेंदबाजी में माहिर थिसारा परेरा थे, वहीं दूसरी तरह अनुभवी लेफ्ट-आर्म-पेसर जहीर खान और विकेट निकाल कर देने में माहिर मुनाफ पटेल थे। स्पिन विभाग में जहां एक तरफ विश्व के टॉप क्वॉलिटी स्पिनर मुथैया मुरलीधरन थे, वहीं दूसरी तरफ टर्बनेटर हरभजन सिंह थे। दोनों ही टीमों का मध्यक्रम भी खासा संतुलित था।

    World Cup

    यह भी पढ़े:- SIKKIM आने वाले पर्यटकों के लिए अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य

    श्रीलंका ने जीता टॉस, दिया अच्छा लक्ष्य

    World Cup आज उस पल को 10 साल बीत चुके हैं लेकिन क्रिकेट प्रेमी शायद ही इसे कभी भुला पाएंगे। कुमार संगकारा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में गेंदबाजी की कमान जहीर खान, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल और श्रीसंत के हाथ में थी, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने 275 रन का सम्मानजनक टारगेट भारत को दिया। टीम के लिए माहेला जयवर्धने ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए और वह इस मैच में नाबाद लौटे। 

    ढाई घंटे तक क्रीज पर जमे रहे जयवर्धने


    चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे जयवर्धने ने 88 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 13 चौके लगाए वह करीब ढाई घंटे तक क्रीज पर जमे रहे। उनके अलावा कप्तान संगकारा ने 67 गेंदों की अपनी संयमित पारी में 5 चौकों की मदद से 48 रन बनाए।

    इन दोनों दिग्गजों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। फिर नुवान कुलसेकरा (32) के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी भी की। कुलसेकरा ने 30 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया और वह पारी के 48वें ओवर की अंतिम गेंद पर टीम के 248 के स्कोर पर रन आउट हुए। भारत के लिए जहीर खान और युवराज सिंह ने 2-2 विकेट लिए जबकि हरभजन को एक विकेट मिला। इस मैच में सचिन, विराट समेत 7 गेंदबाजों को आजमाया गया। 

    भारत की खराब शुरुआत, सस्ते में लौटे दोनों ओपनर


    World Cup 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर 31 रन तक पैवेलियन लौट चुके थे। सहवाग को पारी की दूसरी ही गेंद पर लसिथ मलिंगा ने आउट किया, जबकि सचिन को संगकारा के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर ने पारी को सजाया और स्कोर 114 रन तक पहुंचाया। विराट को 35 के निजी स्कोर पर दिलशान ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया। विराट ने 49 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाए। 

    गौतम ने खेली “गंभीर” पारी

    एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद गौतम गंभीर डटे रहे और श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेते रहे। गंभीर ने विश्व के बेहतरीन स्पिनरों में शुमार मुथैया मुरलीधरन को बिल्कुल भी जमने नहीं दिया और उनपर लगातार आक्रामक रुख जारी रखा। गंभीर की इस पारी ने भारत को यह विश्वकप जीतने के बेहद करीब पहुंचाया। गंभीर ने कप्तान धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रन जोड़े। गंभीर की इस मैराथन पारी ने ही भारत को शुरुआत से ही इस मैच में बनाये रखा।

    गंभीर हुए आउट, धोनी ने लगाया विजयी शॉट


    ऐसा लग रहा था कि यही दोनों बल्लेबाज जीत दिलाकर लौटेंगे और चमचमाती ट्रॉफी उठाएंगे लेकिन गंभीर को परेरा ने बोल्ड कर दिया, वह भी 97 के निजी स्कोर पर। करीब तीन घंटे तक क्रीज पर जमे रहे गंभीर ने 122 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 9 चौके लगाए। फिर धोनी ने कुलसेकरा के ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स जमाकर 6 विकेट से जीत दिलाई। बस यही वो ग्लोबल सिक्स था, जो जैसे ही बाउंड्री के पार जाकर गिरा, करोड़ों क्रिकेटप्रेमी झूम उठे, जश्न मनाने लगे। 

    विश्व चैंपियन बना भारत, झूम उठा भारत


    मैन ऑफ द मैच रहे धोनी ने 91 रन की नाबाद पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 115 से ज्यादा का रहा। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। मैन ऑफ द सीरीज युवराज सिंह को चुना गया। 

    सचिन को कंधों पर बैठाकर मनाया जश्न

    World Cup एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने सचिन तेंदुलकर के विश्व चैंपियन बनने के सपने को पूरा किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने क्रिकेट के भगवान को कंधो पर बैठाकर स्टेडियम का चक्कर लगाया था।

    Image Source:- www.google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।

    IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद मिला बड़ा ‘तोहफा’

    IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!

    क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? मैच से 48 घंटे पहले आया बड़ा अपडेट

    KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 के साथ थम जाएगा इन 3 मैच विनर्स का सफर, क्या खत्म हो रहा है एक युग?

    RCB बिकी 16,000 करोड़ में! 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदी विराट कोहली की टीम; IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.