दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले दिनों उन्नाव रेप मामले में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत दी थी. हालांकि तभी से इस फैसले का विरोध किया जा रहा है. शुक्रवार को हाईकोर्ट के (protest against the bail) बाहर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई. पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट के फैसले पर गहरा दुख जताया और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें – “साहब, वो मुझे जीने नहीं देगा”: पत्नी के बॉयफ्रेंड की धमकियों से टूटा पति, थाने में लगाई न्याय की गुहार
कुलदीप सिंह सेंगर की जेल की सजा निलंबित करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाले तीसरे पक्ष की याचिका आज सुप्रीम कोर्ट में मेंशन की जाएगी. सीजेआई सूर्यकांत के नेतृत्व वाली बेंच में मेंशन कर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की जाएगी. इसी के बाद तय होगा कि सेंगर आने वाले दिनों में जेल से बाहर आएगा या फिर जेल के अंदर ही रहेगा.
इसे भी पढ़ें – तेजाब हमले के बाद 16 साल की लड़ाई, आखिर क्यों बरी हो गए शाहीन के आरोपी?
protest against the bail – कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत मिलने का विरोध दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट no 5 पर जनवादी महिला समिति की तरफ से बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया. महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा, “पूरे भारत की महिलाएं इस बात से बहुत दुखी हैं कि एक रेपिस्ट की सज़ा पलट दी गई है. यह इसी कोर्ट में हुआ. इसलिए, हम उसी जगह से न्याय मांगेंगे जहां अन्याय हुआ.
