राजधानी दिल्ली में हर दिन घंटों ट्रैफिक जाम में फंसने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का रोडमैप तैयार किया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली के तीन (hassle of red light will end) सबसे व्यस्त रूटों को सिग्नल फ्री बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. इसके साथ ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिए शहर के आंतरिक ट्रैफिक दबाव को कम करने की तैयारी है.
दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक आश्रम-बदरपुर मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने लोकसभा में बताया कि इस रूट पर तीन बड़े फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं. इन फ्लाईओवरों के तैयार होने के बाद बदरपुर बॉर्डर से आश्रम तक का सफर बिना किसी रेड लाइट के तय किया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड
महरौली से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को अक्सर भारी जाम का सामना करना पड़ता है. सरकार इस एक घंटे के लंबे सफर को महज 15 मिनट में समेटने की योजना पर काम कर रही है. इस रूट पर बनने वाले सभी फ्लाईओवर सिग्नल फ्री होंगे, जिससे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी सुपरफास्ट हो जाएगी.
hassle of red light will end – पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर (हरियाणा बॉर्डर) तक का रास्ता फिलहाल डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लेता है. मंत्री ने बताया कि इस पूरे मार्ग को ठीक करने की DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पर काम चल रहा है. यहां कुछ रणनीतिक फ्लाईओवर बनाकर इस सफर को मात्र आधे घंटे का कर दिया जाएगा.
