हजारीबाग : रोटी, कपड़ा और मकान हर किसी की बुनियादी जरूरत है। राज्य का कोई भी व्यक्ति इससे वंचित नहीं रहेगा, इसके लिए सरकार संकल्पित है। यह बात मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सोमवार को हजारीबाग में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत (Will Not Be Deprived Of Basic Needs) स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए ये कही।
इसे भी पढ़ें – चंपई सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज, क्या बंसत सोरेन बनेंगे उपमुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन मिल रहा है। 20 लाख से ज्यादा लाभुकों को हरा राशन कार्ड के जरिए मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। गरीबों को वर्ष में दो बार धोती, साड़ी और लूंगी दिया जा रहा है। अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख आवासविहीन, गरीब और जरूरतमंद को तीन कमरों का सुसज्जित पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं।
Will Not Be Deprived Of Basic Needs – वर्ष 2027 तक इस राज्य में कोई भी व्यक्ति टूटे -फूटे और जर्जर घर में रहने को मजबूर नहीं होगा। सभी का अपना पक्का मकान होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में हमारी सरकार को पांच वर्षों के लिए जनादेश मिला था।
इसे भी पढ़ें – अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन की ईडी हिरासत पांच दिन बढ़ाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सिर्फ आश्वासन नहीं देती है। हम जो कहते हैं उसे निश्चित तौर पर पूरा करते हैं। पिछले 4 वर्षों में सरकार की ओर से जो भी योजनाएं बनी हैं वह जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।आदिवासी-मूलवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब, जरूरतमंद, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिला, हर किसी के
लिए योजनाएं हैं। आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने को सशक्त बनाएं। किसानों को सशक्त बनने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
