उत्तराखंड के हरिद्वार से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हरिद्वार में एक शख्स ने अपने दोस्त को बेरहमी से मार डाला. युवक ने दोस्त के अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का ये मामला हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना (wife went to her in laws) इलाके के रावली महदूद गांव में की बताया जा रहा है.

मृतक युवक की पहचान ललित के रूप में की गई है. वहीं उसकी हत्या करने वाले उसके दोस्त का नाम धर्मेंद्र (42) है. धर्मेंद्र उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना इलाके के नौगांव का रहने वाला है. मृतक भी इसी गांव का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र और ललित दोनों सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे.

इसे भी पढ़ें – पहाड़ी नदियों में तबाही, कई टरबाइन बंद, बिजली उत्पादन भी घटा… क्या अंधेरे में डूब जाएगा उत्तराखंड?

20 दिन पहले ही दोनों ने रावली महमूद गांव में मकान किराये पर लिया था. हत्या की ये घटना शुक्रवार देर रात हुई. मकान के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मकान के मालिक ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में हत्या हुई है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

wife went to her in laws – जांच में पुलिस को पता चला कि ललित की हत्या उसके दोस्त धर्मेंद्र ने की है. दरअसल, धर्मेंद्र को लंबे वक्त से ये शक था कि उसके दोस्त ललित के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं. चार दिन पहले आरोपी की पत्नी गांव गई थी, तब ललित भी उसके साथ चला गया था. इससे धर्मेंद्र का शक और गहरा हो गया. शुक्रवार देर रात दोनों दोस्त सो रहे थे.

Share.
Exit mobile version