Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरार
    • Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरारलुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने फिरोजपुर रोड के निकट एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मेडिकल जांच के दौरान इनमें से एक आरोपी ‘विपन’ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। 🚔 पकड़े गए आरोपियों की पृष्ठभूमि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास (निवासी फिरोजपुर), परविन्द्र सिंह और विपन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी परषोतम लाल ने बताया कि विकास पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात था, जिसे ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में पहले ही विभाग से बर्खास्त (Dismiss) किया जा चुका है। आरोपियों के पास से बरामद फार्च्यूनर कार भी किराये की थी, जिसका प्रतिदिन का किराया 6,000 रुपये था। कार मालिक द्वारा समय पर गाड़ी न मिलने की शिकायत के बाद पुलिस ने इन्हें फिरोजपुर रोड पर धर दबोचा। 🕵️ क्या बड़ी वारदात की थी योजना? पुलिस को कार से दो अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं, जिससे संदेह पैदा हो रहा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी कारों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या बरामद हथियार लाइसेंसी हैं, क्योंकि फिलहाल आरोपी उनका कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। 🚨 पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक गिरफ्तारी के बाद दो आरोपियों (विकास और परविन्द्र) को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि फरार आरोपी विपन की तलाश जारी है। पुलिस की हिरासत से आरोपी का भागना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस मामले की गहनता से जांच ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह और थाना प्रभारी हमराज सिंह की देखरेख में की जा रही है।
    • Sikh History: महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस; सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में हुआ गुरमत समागम
    • Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम
    • Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम
    • Action Against BLOs: चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं; हरियाणा में लापरवाह BLOs के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश
    • Jind Crime News: जींद के किसान से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग; कनाडा-अमेरिका में रहने वाले बेटों के नाम पर दी धमकी
    • Extortion Threat in Jind: ढाठरथ गांव के किसान को अज्ञात काॅल पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा तैनात
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, June 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » जिन 3 बड़े मुद्दों पर फ्रंटफुट पर खेली कांग्रेस, उन्हीं पर एकदम क्यों उलट रहे थरूर?

    जिन 3 बड़े मुद्दों पर फ्रंटफुट पर खेली कांग्रेस, उन्हीं पर एकदम क्यों उलट रहे थरूर?

    September 2, 2025 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ऑपरेशन सिंदूर, टैरिफ के बाद अब चीन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी से उलट राय रखी है. थरूर ने कहा कि पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत संतुलन बहाल करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है. उन्होंने उम्मीद जताई सरकार अपने रुख पर कायम रहेगी. थरूर से पहले कांग्रेस ने (Congress played on the frontfoot ) इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था.

    कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीजिंग के सामने झुकने और पाकिस्तान-चीन ‘जुगलबंदी’ पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था. कांग्रेस के ही दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने भी इसपर सरकार को आगाह किया. मनीष तिवारी ने कहा कि चीन पर अत्यधिक निर्भरता अपनी ही कीमत पर आती है.

    कांग्रेस जहां चीन के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है. वहीं, विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष थरूर ने कहा कि शी जिनपिंग के साथ मोदी की बातचीत पिछले साल के अंत में शुरू हुई मधुरता की अगली कड़ी लगती है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि ट्रंप ने जो किया है, उसके बाद यह और भी जरूरी हो गया है.

    थरूर विदेश मामलों में खासतौर से पार्टी से अलग बयान देते हैं. जानकार इसकी वजह उनका महत्वाकांक्षी होना बताते हैं. थरूर विदेश मामलों के एक्सपर्ट रहे हैं. वह संयुक्त राष्ट्र में रह चुके हैं. बताया जाता है कि सलमान खुर्शीद को विदेश मामलों के विभाग का प्रमुख बनाए जाने से थरूर नाराज हैं.

    Congress played on the frontfoot – थरूर केरल से आते हैं. 2026 में वहां पर चुनाव है. सीएम पद पर उनकी पहले से नजर रही है. कहा जाता है अगर इस बार पार्टी उनको सीएम फेस नहीं बनाई तो वह अलग राह चुन सकते हैं. बीजेपी उनको दोनों हाथों से लपक भी लेगी, क्योंकि उसको केरल में बड़ा चेहरा चाहिए.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Justice for Innocent: पुणे में बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले को कोर्ट ने माना दोषी; 29 जून को सुनाई जाएगी सजा

    Ketana Agarwal Murder Case: हत्या से एक दिन पहले कैफे में मिले थे आरोपी; CCTV फुटेज ने खोली साजिश की परतें

    Karnataka Hospital News: बागलकोट के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की जगह पत्नी कर रही थी मरीजों का इलाज; मचा बवाल

    Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस

    Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंगे CCTV फुटेज

    Indian Air Force Rafale Deal: 114 नए राफेल और उन्नत Meteor मिसाइल से लैस होगी IAF; चीन-पाकिस्तान पर बढ़ेगी बढ़त

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.