Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही साइबर सेल
    • Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी से बचाव पर जोर
    • Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम में शामिल
    • Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी के आदेश पर हुआ फैसला
    • Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज
    • PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक
    • Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और दो घायल
    • DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » किरण चौधरी के समर्थन में क्यों उतरी कांग्रेस की ये सांसद ? बोलीं- नहीं हुआ इंसाफ

    किरण चौधरी के समर्थन में क्यों उतरी कांग्रेस की ये सांसद ? बोलीं- नहीं हुआ इंसाफ

    June 19, 2024 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हरियाणा में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दरअसल पूर्व मंत्री और तोशाम से विधायक किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ बीजेपी में शामिल हो गई है। वहीं किरण चौधरी के इस फैसले का कांग्रेस की सीनियर लीडर और सिरसा सीट से सांसद कुमारी शैलजा ने समर्थन किया है। रेवाड़ी में कुमारी शैलजा ने कहा है कि श्रुति के साथ इंसाफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भिवानी और गुरुग्राम दोनों सीटों पर हारे है। लेकिन गुरुग्राम जो अहीरवाल है, वहां कैप्टन अजय यादव लड़ लेते। यहां श्रुति लड़ लेती तो हम जीत जाते।

    इसे भी पढ़ें – Haryana Weather News : हरियाणा में गर्मी से हाल हुआ बेहाल, 46 के पार पहुंचा पारा

    किरण का खफा होना स्वाभाविक- शैलजा

    वहीं कुमारी शैलजा का कहना है कि अगर टिकटों का वितरण ठीक से होता तो नतीजे कुछ और ही होते। किरण चौधरी का खफा होना स्वाभाविक है। उनके परिवार का योगदान दशकों से रहा है। उनकी बेटी श्रुति वहां से पहले भी MP रही है। श्रुति को टिकट मिलती तो जीतती। शैलजा ने कहा कि वो उनकी बात को सपोर्ट करती है। हमारी ओर से ये बात पहले भी पार्टी प्लेटफॉर्म पर रखी और आगे भी रखेंगे। थोड़ा दुख होता है कि कहां हम 10 की 10 सीट जीत रहे थे और अब हम 5 पर आकर टिक गए। इसके पीछे का कारण टिकटों का सही वितरण न होना ही है।

    राव दान सिंह को मिला श्रुति का टिकट

    आपको बता दें कि लगातार 4 बार भिवानी की तोशाम सीट से MLA किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी को भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं। दरअसल श्रुति पहले भी 2009 में इस सीट से सांसद रह चुकी है, लेकिन पिछले 2 चुनाव में लगातार हार के कारण पार्टी ने इस बार उनकी टिकट काटकर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के खास महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह को दे दी। वहीं बेटी की टिकट कटते ही किरण ने बगावती तेवर अपना लिए थे, लेकिन चुनाव के वक्त पार्टी नहीं छोड़ी।

    इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री तीर्थ यात्री योजना के तहत अंबाला से रवाना हुई अयोध्‍या के लिए बस, CM नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी

    भीतरघात बना कांग्रेस की हार का कारण

    लोकसभा चुनाव के प्रचार से किरण और उनकी बेटी श्रुति ने पूरी तरह किनारा कर लिया। दोनों तरफ से खूब बयानबाजी हुई। आखिर में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट कांग्रेस हार गई, जिसका कारण भितरघात बताया। इसके बाद किरण ने फिर से मीडिया के सामने आकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का नाम लिए बगैर उन पर कई आरोप लगाए।

    कौन है दिग्गज नेता किरण चौधरी ?

    किरण चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधू और सुरेंद्र सिंह की पत्नी हैं। पति सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद किरण ने साल 2005 से बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को संभाले हुए हैं। किरण ने कई बार खुले तौर पर यह बात कही कि पार्टी के भीतर ही उनकी अनदेखी की जा रही है। ऐसे में किरण के सामने चुनौती बंसीलाल की विरासत को बचाने की आ गई। क्योंकि, कांग्रेस में रहते हुए बंसीलाल के कोर वोटर को रोकना किरण चौधरी के लिए मुश्किल हो रहा था। इसे बचाने के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी जॉइन करने का बड़ा फैसला लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही साइबर सेल

    Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी से बचाव पर जोर

    Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम में शामिल

    Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी के आदेश पर हुआ फैसला

    Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज

    PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.