दिल्ली में दिवाली के बाद से शुरू हुआ प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. देश की राजधानी में हर रोज प्रदूषण के कारण परेशान हैं. कई इलाकों में AQI 400 के पार चला गया है. यही वजह है कि आम से लेकर खास तक हर कोई इस प्रदूषण के कारण परेशान है. हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है. रविवार शाम को इंडिया गेट (protest against poisonous air) पर प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन में AAP-कांग्रेस समेत कई दलों ने विरोध प्रदर्शन किया.
protest against poisonous air – देश की राजधानी दिल्ली में इस समय हवा बहुत खराब है. ज्यादातर लोग इस समय सर्दी, खांसी और एलर्जी से जूझ रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह प्रदूषण ही है. आम लोग हों या फिर खास हर किसी का हाल खराब हवा के कारण खराब हो चुका है.
अबकी बार AQI 1000 पार- प्रदर्शनकारी
रविवार को प्रदर्शनकारियों का काफिला इंडिया गेट पर जमा हो गया. इसमें बच्चे, माता-पिता और कई वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे, जिन्होंने ‘स्मॉग से आजादी’ और ‘सांस लेना मुझे मार रहा है’ जैसे नारों वाली तख्तियां थाम रखी थी. इस प्रदर्शन में कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने इसे ‘हेल्थ इमरजेंसी’ बताते हुए तत्काल सरकारी दखल की मांग की है. लोगों ने इस प्रदर्शन में अबकी बार 1000 पार AQI, हवा में जहर है जैसे नारे भी लगाए हैं.
कौन-कौन हुआ प्रदर्शन में शामिल?
दिल्ली के इंडिया गेट पर हुए इस प्रदर्शन में आम नागरिक, समाजसेवी संस्थाएं और कई राजनीतिक दल के लोग शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं पर्यावरणविद् भावरीन कंधारी ने किया. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह साफ़ हवा का मामला है, राजनीति का नहीं.” इस प्रदर्शन में NSUI और AAP ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है.

