Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन, जिनकी एक अपील पर लंदन में जुटे लाखों लोग

    कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन, जिनकी एक अपील पर लंदन में जुटे लाखों लोग

    September 14, 2025 विदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लंदन में शनिवार को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने ‘यूनाइट द किंगडम’ नाम की रैली निकाली. इसका नेतृत्व एंटी इमिग्रेशन नेता टॉमी रॉबिन्सन ने किया. इमिग्रेशन विरोधी इस रैली को ब्रिटेन की सबसे बड़ी दक्षिणपंथी रैली (who is Tommy Robinson) माना जा रहा है. आइए जानते हैं टॉमी रॉबिन्सन के बारे में, जो ब्रिटेन के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माने जाते हैं…

    41 साल के टॉमी रॉबिन्सन का असली नाम स्टीवेन क्रिस्टोफर याक्सले-लेनन है. उनका जन्म 1982 में लंदन में हुआ था. वह 20 साल की उम्र में ब्रिटिश नेशनल पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन साल भर बाद ही पार्टी छोड़ दी. टॉमी की शादी जुलाई 2011 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं. वह इस्लामी कट्टरपंथ और ब्रिटेन में बढ़ते प्रवासन की समस्या को लेकर अपनी चिंता जताते रहे हैं.

    टॉमी पर कई आपराधिक मामले

    टॉमी कई साल जेल में रह चुके हैं. उनका आपराधिक रिकॉर्ड बहुत लंबा है. उनके खिलाफ हमले, बंधक बनाने, धोखाधड़ी और कोर्ट की अवमानना जैसे कई मामले हैं. 2018 में उन्होंने कोर्ट के बाहर लाइव वीडियो किया था, जिसकी वजह से जेल भी भेजे गए थे.

    who is Tommy Robinson – 2024 में हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर उन्हें 18 महीने की सजा मिली. 2021 में उन्होंने कहा था कि वे दिवालिया हो चुके हैं और डोनेशन में मिले लाखों पाउंड जुए में गंवा दिए. इसके बावजूद वे काफी प्रभावशाली व्यक्ति हैं. टॉमी खुद को एक पत्रकार बताते हैं जो सरकार की गलतियों को सामने लाता है.

    2009 में इंग्लिश डिफेंस लीग बनाई

    टॉमी ने साल 2009 में इंग्लिश डिफेंस लीग नाम का संगठन बनाया था. इसका नाम कई हिंसक घटनाओं और फुटबॉल हंगामों से जुड़ गया. साल 2013 में रॉबिन्सन ने संगठन की अगुआई छोड़ दी, लेकिन वे कार्यकर्ता और ऑनलाइन प्रचारक के तौर पर काम करते रहे. 2018 में टॉमी का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया. लेकिन इलॉन मस्क के आने के बाद वह फिर से ट्विटर पर एक्टिव हैं, उनके 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ेगा मुसलमानों का दबदबा! 2029 के चुनाव में 78 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम वोटर्स तय करेंगे जीत-हार

    पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: वरिष्ठ IFS अधिकारी विश्वेश नेगी ईरान में नए राजदूत नियुक्त

    PoJK का जनाक्रोश इस्लामाबाद-रावलपिंडी पहुंचा: पुलिस लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में; चुनाव में भारी हंगामा

    उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत

    इंडोनेशिया के समुद्र में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 41 लापता; पानी में कूदे लोग

    अमेरिका ने अब तक 4,840 भारतीयों को किया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, जानें कैसे होती है वापसी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.