लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद देश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के सिर तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का ताज सजने जा रहा है। उनके साथ ही नई कैबिनेट में कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, जिसमें से सबसे युवा मंत्री होंगे टीडीपी के सांसद राम मोहन नायडू।

ये भी पढ़ें – रामोजी समूह के प्रमुख चेरुकुरी रामोजी राव का निधन

कौन हैं राम मोहन नायडू ?

राम मोहन नायडू का जन्म निम्माडा में 18 दिसंबर, 1987 को हुआ था. नायडू 37 साल के हैं और TDP के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीडीपी नेता येरन नायडू के बेटे हैं। उन्हें सार्वजनिक सेवा और राजनीति विरासत में मिली है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो राम मोहन ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से की। उसके बाद अमेरिका की Purdue University से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की।

शुरुआत में सिंगापुर में करियर बनाने के लिए गए। लेकिन साल 2012 में एक कार दुर्घटना में उनके पिता की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और अपने पिता की विरासत को संभाला। 26 साल की उम्र में, उन्होंने 2014 में श्रीकाकुलम से लोकसभा सांसद के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

Share.
Exit mobile version