नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसको लेकर न केवल चर्चाएं हों रहीं हैं बल्कि इसके लिए सर्वे भी शुरु हो गए हैं। हाल ही में आए एक सर्वे में कई नेताओं के (Who Is PM Modi’s Successor) नाम सामने आए हैँ जिसमें उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली जैसे कई बिंदुओं को रखा गया था। अगस्त 2024 में जारी सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वे भाजपा में नरेंद्र मोदी के बाद किसे प्रधानमंत्री के रूप में देखना पसंद करेंगे।
इसे भी पढ़ें – देश के विभिन्न हिस्सों में 10 दिनों में हुई 900 दुष्कर्म की घटनाएं : अभिषेक बनर्जी
सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों की राय से कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जो भविष्य में मोदी की जगह ले सकते हैं। अब जब प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के अंत से पहले 75 वर्ष की आयु को पार कर जाएंगे, तो स्वाभाविक रूप से लोग इस बारे में विचार कर रहे हैं कि मोदी के बाद बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के लिए कौन से उम्मीदवार हो सकते हैं। इस सवाल ने न केवल राजनीतिक विश्लेषकों, बल्कि बीजेपी समर्थकों को भी सोचने पर मजबूर किया है कि मोदी के बाद कौन?
इसे भी पढ़ें – Hindenburg Report को लेकर आज देश भर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, JPC से जांच कराने की उठाई मांग
Who Is PM Modi’s Successor – सर्वे से पता चलता है कि 25 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अमित शाह का समर्थन किया है। लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी जैसे अन्य भाजपा नेताओं की तुलना में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में सबसे आगे रखा है। सर्वे की मानें तो नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर अमित शाह को उनका उत्तराधिकारी देखना पसंद करेंगे। लगभग 19 प्रतिशत लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे स्थान पर रखा है।सर्वे के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भगवा पार्टी के भीतर शीर्ष स्थान के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं, जिन्हें 13 प्रतिशत वोट मिले हैं।

