पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को कई समाचार पत्रों के वितरण में देरी हुई, क्योंकि पुलिस ने समाचार पत्र ले जा रही गाड़ियों की कड़ी चैकिंग की। लुधियाना और होशियारपुर से मिली खबरों से पता चला है कि पुलिस टीमों ने अखबार की वैन रोककर अच्छी तरह तलाशी ली। अहमदगढ़ में, लोगों ने सोशल मीडिया पर पूछा कि (where is my newspaper) अखबार क्यों नहीं डिलीवर हुए। एक पाठक ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे तक मंडी अहमदगढ़ में कोई समाचार पत्र डिलीवर नहीं हुआ और इसको लेकर लोग नाराज थे। आतंकवाद के दौर के बाद शायद यह पहली बार है जब अखबारों के सर्कुलेशन पर असर पड़ा है।
पटियाला में, लोकल भाषा के अखबार ले जा रही गाड़ियों की सुबह-सुबह अच्छी तरह चैकिंग की गई ‘लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया गया’। हालांकि, समाना और पातड़ां जैसे छोटे शहरों में, वैंडरों ने दावा किया कि पुलिस द्वारा अखबार ले जा रही गाड़ियों की चैकिंग की वजह से सप्लाई पर असर पड़ा और देरी हुई।
where is my newspaper – विपक्ष ने पंजाब में प्रैस की आजादी पर हमले का आरोप लगाया है। कांग्रेस सचिव परगट सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि भगवंत मान सरकार ने कथित तौर पर छापे मारे और पूरे राज्य में अखबार बांटने पर रोक लगा दी ताकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब के सरकारी मकान नंबर 50 में ठहरने की खबर जनता तक न पहुंचे। परगट ने आगे आरोप लगाया कि दिल्ली की लॉबी के लिए पंजाब का खजाना लूटना पहले से ही कोई राज नहीं था, लेकिन अब सच छिपाने के लिए अखबार भी बंद किए जा रहे हैं।

