आयुर्वेद में खाने-पीने के नियमों से लेकर जड़ी-बूटियों के द्वारा कई बीमारियों का इलाज बताया गया है और वैदिक काल से लोग इसके जरिए स्वस्थ रहते आ रहे हैं. त्रिफला एक पावरफुल आयुर्वेदिक कॉम्बिनेशन (benefits of Triphala) होता है, जिसे तीन फलों या कहें की जड़ी-बूटी को मिलाकर तैयार किया जाता है, इसलिए अपनी डाइट में इसे शामिल करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं.
त्रिफला चूर्ण कई प्लांट प्रॉपर्टीज से भरपूर होने के साथ ही विटामिन और मिनरल्स का भी सोर्स होता है. इसे आप सुबह खाली पेट या फिर रात को सोने से पहले ले सकते हैं. त्रिफला दो तरह से लिया जाता है एक दूध के साथ और दूसरा पानी के साथ. तो चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से डिटेल में जान लेते हैं.
इसे भी पढ़ें – पानी पीने की सही विधि! सद्गुरु से जानें- ठंडा पानी पीना कितना सही और तांबे के बर्तन में पानी के फायदे
हेल्थ लाइन में त्रिफला के बारे में जानकारी दी गई है. जैसे आंवला में कई पावरफुल कंपाउंड जैसे फिनोल, टैनिन, फ़ाइलेम्बेलिक एसिड, रुटिन, करक्यूमिनॉइड्स और एम्ब्लिकोल आदि पाए जाते हैं. इसके अलावा आंवला में विटामिन सी, अमीनो एसिड और कई मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं.
benefits of Triphala – एक्सपर्ट कहते हैं कि जाड़े के दिनों में त्रिफला को गर्म पानी के साथ ही लेना चाहिए, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहता है. इसे आप सुबह खाली पेट ले सकते हैं. किसी तरह की मेडिकल कंडीशन में पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए. इसके बाद ही इसे अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं.

