Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
    • पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण रद्द
    • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद: ‘अमृता श्री स्वयं सहायता समूह’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
    • देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बारिश का दौर
    • नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास कराने की है पूरी तैयारी
    • धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट और नगर निगम पहुंचकर जताई कड़ी आपत्ति
    • जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसाई आदिवासी महासभा ने प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग
    • रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संविधान रक्षा मार्च
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, November 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यशोदा जयंती के दिन क्या करें और क्या नहीं, कैसे पूरा होगा व्रत?

    यशोदा जयंती के दिन क्या करें और क्या नहीं, कैसे पूरा होगा व्रत?

    February 15, 2025 धार्मिक 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिंदू धर्म में यशोदा जयंती बड़ी पावन और विशेष मानी गई है. यशोदा जयंती मां यशोदा के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है. मां यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण का पालन-पोषण किया था. यशोदा जंयती (what to do on yashoda jayanti) के दिन व्रत के साथ ही मां यशोदा और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विधान है. यशोदा जयंती का व्रत महिलाओं के लिए बड़ा ही विशेष माना जाता है.

    what to do on yashoda jayanti – हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यशोदा जंयती के दिन व्रत और पूजन करने से महिलाओं को मातृत्व का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन व्रत और पूजन करने से संतान की उम्र लंबी होती है. यशोदा जयंती के दिन व्रत और पूजन से जीवन के दुख दूर होते हैं और सुख-शांति का वास बना रहता है. हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए. साथ ही ये भी बताया गया है कि ये व्रत कैसे पूरा होता है. आइए जानते हैं.

    यशोदा जयंती कब है ?

    हिंदू पंचांग के अनुसार, यशोदा जयंती फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है. इस साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि की 18 फरवरी को तड़के सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी. वहीं इस तिथि का समापन 19 फरवरी को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल यशोदा जयंती 18 फरवरी को मनाई जाएगी. इसी दिन इसका व्रत भी रखा जाएगा.

    यशोदा जंयती पर क्या करें ?
    • यशोदा जयंती के दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए. फिर साफ वस्त्र पहनने चाहिए.
    • इस दिन व्रत रखने से पहले व्रत का सकंल्प लेना आवश्यक माना जाता है.
    • यशोदा जयंती के दिन व्रत रखने से पहले तुलसी पूजन करना चाहिए.
    • फिर घर के मंदिर में माता यशोदा और भगवान कृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर रखनी चाहिए.
    • माता यशोदा और भगवान कृष्ण सामने दीपक जलाना चाहिए.
    • विधि पूर्वक माता माता यशोदा और भगवान कृष्ण का पूजन करना चाहिए.
    • पूरा दिन व्रत रखना चाहिए. शाम के समय पूजा के बाद फलाहार करना चाहिए.
    यशोदा जंयती पर क्या न करें ?
    • यशोदा जयंती के दिन व्रत में भूलकर भी अन्न नहीं खाना चाहिए.
    • इस दिन तामसिक भोजन और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.
    • इस दिन किसी को भी अपशब्द नहीं कहने चाहिए.
    • इस दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए.
    कैसे पूरा होता है यशोदा जयंती का व्रत

    यशोदा जयंती के दिन पूजा-पाठ करना चाहिए. व्रत में ताजे फल, दूध, दही, नारियल पानी, कट्टू के आटे से बने फलहारी भोजन, मखाने, खीरा, कम घी में बने आलू, साबूदाना की खिचड़ी या खीर और सवां के चावल की खीर या खिचड़ी खाई जा सकती है. शाम के समय विधि-पूर्वक माता यशोदा और भगवान श्री कृष्ण का पूजन करना चाहिए. इसके बाद फलाहार करना चाहिए. अगली सुबह स्नान के बाद पूजन करते व्रत का पारण करना चाहिए. इस तरह से यशोदा जयंती का व्रत पूरा हो जाता है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों का विशेष महत्व: दांपत्य जीवन में सुख और स्थिरता के लिए ज्योतिषीय गणना का रखा जाता है ध्यान

    उत्पन्ना एकादशी 2026: चार दिसंबर को रखा जाएगा पावन व्रत, इसी दिन प्रकट हुई थीं एकादशी माता

    कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी ‘बोइता बंदाना’ परंपरा: नदियों और समुद्र तटों पर तैरती हैं दीपों से सजी छोटी नावें

    कार्तिक पूर्णिमा 2026: सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पावन पर्व 24 नवंबर को, जानें स्नान, दान और पूजा के शुभ मुहूर्त

    देवउठनी एकादशी के साथ ही शुरू हुआ शहनाइयों का मौसम, नवंबर और दिसंबर 2026 में विवाह के लिए बन रहे हैं कुल 11 शुभ मुहूर्त

    24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय पुण्य

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.