हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता गोविंदा ने बॉलीवुड में बड़ा और खास नाम कमाया है. चाहे 7 साल से वो बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर ही उनकी किसी न किसी वजह से चर्चा होती (what is the truth) रहती है. आए दिन बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 छाए रहते हैं. अपनी एक्टिंग, कॉमडी और डांस के साथ-साथ गोविंदा की पर्सनल लाइफ भी फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रही है.

गोविंदा ने साल 1986 में बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत की थी और साल 1987 में उन्होंने सुनीता आहूजा से शादी कर ली थी. 90 के दशक तक गोविंदा बड़े स्टार बन गए थे और उनके अपनी को-एक्ट्रेस संग अफेयर के चर्चे भी खूब होते थे. उन दिनों गोविंदा की नीलम संग नजदीकियां भी सुर्खियों में रहीं. लेकिन, अब गोविंदा से अफेयर की खबरों पर नीलम ने चुप्पी तोड़ी है और अभिनेता संग अपने इस तरह के रिश्ते से साफ इनकार कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – 15,000 करोड़ी फिल्मों पर भारी पड़ेंगे सनी देओल, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही उड़ा दी 20 बड़ी फिल्मों की धज्जियां!

हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि गोविंदा का किसी लड़की के साथ अफेयर है. उन्होंने ये भी कहा था कि इसकी पुष्टि होनी बाकी है और पुष्टि हो गई तो वो कभी गोविंदा को माफ नहीं करेंगी. जबकि एक वक्त गोविंदा का नाम नीलम से भी जुड़ा था.

what is the truth – नीलम कोठारी ने उषा काकड़े प्रोडक्शन से बातचीत में गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों पर कहा, ”अरे तेरी! ये कौन बोला? गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं. मगर ये जो सवाल है ये सच नहीं है. वो कमाल के इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में की हैं. लेकिन, ये सच नहीं है. सॉरी-सॉरी लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है. हमारे बीच कुछ भी नहीं है.”

Share.
Exit mobile version