आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में अब अदानी ग्रुप का दबदबा दिखाई देगा. कंपनी ने साल 2035 तक 100 अरब डॉलर यानी करीब 8.3 लाख करोड़ रुपए के निवेश करे का टारगेट रखा है, जिसकी (What is Data Center) उसने घोषणा कर दी है. कंपनी इस भारी-भरकम निवेश में से ज्यादातर खर्च AI डेटा सेंटर्स बनाने में खर्च करेगी. इस डेटा सेंटर की खास बात है कि ये पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगा.
What is Data Center – इस कदम का मकसद केवल भारत को टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाना ही नहीं है बल्कि उसको दुनिया के लिए AI टेक्नोलॉजी बनाने और एक्सपोर्ट करने वाला देश बनाना है. कंपनी ने जिस तरह से AI डेटा सेंटर्स का प्लान तैयार किया है उससे भारत को AI की रेस में ग्लोबल लीडर बनने से कोई नहीं रोक सकेगा.
इसे भी पढ़ें – अब बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो ChatGPT और Gemini को देगा टक्कर
अदानी ग्रुप के डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट से न केवल पूरे देश की इंडस्ट्री को रफ्तार मिलेगी बल्कि भारत में ग्रीन एनर्जी पावर्ड हाइपरस्केल डेटा सेंटर की क्षमता भी बढ़ाने में मदद मिलेगी. कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस कदम के बाद अगले दशक में सर्वर मैन्युफैक्चरिंग, क्लाउड सर्विसेज और अन्य जुड़ी हुईं इंडस्ट्रीज में करीब 150 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश और आएगा. इससे साफ है कि साल 2035 तक भारत में 250 अरब डॉलर का AI इंफ्रास्ट्रक्चर ईकोसिस्टम बनकर तैयार हो जाएगा.
आधुनिक डेटा सेंटर क्या होता है?
आज के डिजिटल युग में ‘डेटा’ बेहद महत्वपूर्ण हो चुका है. हर कंपनी, संस्था, बैंक, अस्पताल यहां तक कि सरकारी विभाग भी अपने काम के लिए डेटा पर निर्भर हैं. इस डेटा को सुरक्षित रखने, प्रोसेस करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपलब्ध कराने के लिए जिस सिस्टम का उपयोग किया जाता है, उसे डेटा सेंटर कहा जाता है.

