पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्व बहुमत की सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है और सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पर काफी बढ़त बना ली है. इससे राज्य में बीजेपी की पहली बार सरकार बन रही है. पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह पहला अवसर होगा, जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. इसके (Modi’s guarantee and magic of shah’s strategy) साथ ही 15 सालों से बंगाल में चल रही ममता बनर्जी सरकार का अंत दिख रहा है.
बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पीएम मोदी की गारंटी और अमित शाह की रणनीति की जीत मानी जा रही है. चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कई जनसभाएं कीं और राज्य में परिवर्तन का आह्वान किया था. केंद्रीय योजनाओं को बंगाल में लागू करने का वादा किया था.
Modi’s guarantee and magic of shah’s strategy – वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करीब 15 दिनों तक बंगाल में रहे और राज्य के विभिन्न इलाकों में सभाएं की और हर विधानसभा सीट के लिए अलग रणनीति बनाई और यह रणनीति अब चुनाव परिणाम में दिख रहा है.
ममता का भरोसा VS मोदी की गारंटी
-
- 3,000 रुपए बनाम 1,500 रुपए और युवाओं पर बड़ा दांव: जहां टीएमसी ने 1,500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया, वहीं बीजेपी ने सीधे दोगुना 3,000 रुपए देने का वादा किया.
-
- महिलाओं के लिए डबल डोज: ममता के लक्ष्मी भंडार 1500 के मुकeबले बीजेपी का वादा—हर महिला को 3,000 रुपए महीना देने का वादा किया. नारी सम्मान को बड़ा चुनावी हथियार बनाया.
-
- सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग: टीएमसी पर DA और वेतन विसंगति का आरोप लगाया. बीजेपी ने 45 दिन में 7th Pay Commission लागू करने का वादा किया.
-
- 33% महिला आरक्षण सरकारी नौकरियों में देने का वादा: सिर्फ नकद सहायता नहीं, रोजगार में भागीदारी का भी वादा किया.
-
- UCC का कार्ड: समान नागरिक संहिता—बीजेपी ने इसे एक कानून, सबके लिए के रूप में पेश किया, जो टीएमसी के नैरेटिव से अलग है.
-
- घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस: Detect, Delete, Deport—सीमा सुरक्षा और पहचान की राजनीति पर सीधा संदेश दिया और साफ कहा कि घुसपैठिओं को चुन-चुनकर बाहर करेगे.
-
- कानून-व्यवस्था बनाम कट-मनी: बीजेपी ने भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुद को विकल्प के रूप में पेश किया.


