दुर्ग/रायपुर : छत्तीसगढ़ में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो रेल कर्मचारियों को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई शनिवार को रायपुर और दुर्ग में एक साथ दबिश देकर की। आधिकारिक शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई के (Railway Job Fraud) तहत अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी और रेलवे कर्मचारी बी. राजशेखर राव को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया, जबकि रेलवे कर्मचारी और नामी वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी को रायपुर से हिरासत में लिया गया है।
💵 नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे लाखों रुपए
गिरफ्तार आरोपी बी. राजशेखर राव और वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर पक्की नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई बेरोजगार युवाओं से कथित रूप से लाखों रुपये की वसूली की थी। सीबीआई की विशेष टीम शनिवार सुबह दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन इलाके में पहुंची, जहां घेराबंदी कर अंतर्राष्ट्रीय रेफरी बी. राजशेखर राव को पकड़ा गया। वहीं, रायपुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में पदस्थ राजलक्ष्मी को भी लंबी पूछताछ के बाद आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
🔎 ठिकानों से मिला भारी कैश और दस्तावेज
सीबीआई की इस पूरी संयुक्त कार्रवाई के दौरान दोनों ही आरोपियों के घरों और अन्य संदिग्ध ठिकानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच के दौरान सीबीआई को आरोपियों के ठिकानों से लाखों रुपये का संदिग्ध कैश और रेलवे भर्ती से जुड़े कई अहम व फर्जी दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के (Railway Job Fraud) मुताबिक, दोनों के खिलाफ लंबे समय से रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर पैसे वसूलने की गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं।


