क्या जिम जाए बिना, एक्सरसाइज को नजरअंदाज करके और सैर न करके भी वजन घटाया जा सकता है? इस सवाल पर अधिकतर लोग न का जवाब देंगे पर ऐसा नहीं है. क्योंकि अच्छी डाइटिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल को अगर ठीक से फॉलो कर लिया जाए तो काफी हद तक वजन को कम किया जा सकता है. वजन घटाने को लेकर (Weight Loss Hack) कई मिथक पर लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं जिनमें से एक ये भी है कि फिजिकल एक्टिविटी के बिना वेट लॉस नहीं हो सकता है.  

इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट के जरिए बताने जा रहे हैं कि बिना जिम के भी कैसे आसानी से फिट रहा जा सकता है. साथ ही जानें वेट लॉस के रूटीन में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए. वेट लॉस के लिए फैट बर्निंग के प्रोसेस को समझना जरूरी है. जब शरीर को ऊर्जा कम मिलती है तो फैट बर्निंग शुरू होता है. दरअसल, लिवर और मांसपेशियों में जमा ग्लाइकोजन पहले टूटता है और ग्लूकोज में बदलता है. ऐसे में शरीर फैट सेल्स को तोड़ने लगता है.

Weight Loss Hack – सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं और हेल्दी तरीके से दिन की शुरुआत करें. अपनी डाइट में मोटा अनाज एड करें क्योंकि इनमें फाइबर ठीक होता है. फाइबर की हेल्प से भी मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस में हेल्प मिलती है. हेल्दी फैट्स सीड्सनट्स के अलावा एंटीइंफ्लामेट्री ड्रिंक्स जैसे जीरा वाटर अगर रोज पिया जाए तो बॉडी को फैट बर्निंग मोड में चली जाती है.

 

Share.
Exit mobile version