गर्मियों में कुछ लोग सिर्फ मटके का पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन अधिकतर के साथ दिक्कत रहती है कि उनका मटका अगर पुराना हो गया है तो ये पानी ठंडा नहीं करता है. लोगों को डर (old pot will give cold water) रहता है कि उनके इस पुराने मटके में पानी ठंडा होगा या नहीं. वैसे कुछ सिंपल हैक्स या टिप्स को अपनाकर मटके को पहले जैसा किया जा सकता है.

मटके को 8 घंटे के लिए पानी में भिगोएं

मटके को पहले जैसा बनाने के लिए इसमें नमी को बरकरार रखना जरूरी है. इसके लिए मटके को किसी तरह पानी के अंदर करीब 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दें. माना जाता है कि ऐसा करने से मटके की कूलिंग कैपेसिटी बढ़ती है.

बेकिंग सोडा भी आएगा काम- अगर मटका पुराना है तो इसके अंदर गंदगी या चिकनाई का जमना लाजमी है. आप बेकिंग सोडा के नुस्खे को आजमाकर भी इस गंदगी को नेचुरली दूर कर सकते हैं. मटके को अंदर से गीला करके इसमें बेकिंग सोडा डालें और स्क्रबर से अच्छे से रगड़ें. इस नुस्खे को मटके की बाहर की परत पर भी आजमाना है क्योंकि अंदर ही नहीं बाहर के छेद भी बंद हो जाते हैं.

ऐसे बढ़ाएं कूलिंग कैपेसिटी- पुराने या देसी तरीके से मटके की कूलिंग कैपेसिटी बढ़ाई जा सकती है. जूट के कपड़े को काटकर मटके पर ऐसे बांधें की हवा न जाए. अब जूट की लेयर को पानी से गीला कर दें और मटके को पीने के पानी से भर लें. ये तरीका भी पानी को देर तक ठंडा रख सकता है.

मटके को रखने की जगह- पीने के पानी से भरे मटके को ऐसी जगह रखें जहां हवा का फ्लो ठीक हो. दरअसल, ऐसा करने से मटके की वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है. मटके को (old pot will give cold water) सीधे धूप में रखने की गलती न करें क्योंकि इससे ये खराब हो जाता है.

Share.
Exit mobile version