Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sirsa News: सिरसा में ट्रैक्टर एजेंसी में लगी भीषण आग, रोडवेज चालकों की बहादुरी से अस्पताल के मरीजों की बची जान
    • CBSE स्कूलों में सत्र 2026 से बड़ा बदलाव, विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने उठाया ये अहम कदम
    • लावारिस बच्चे को अपनाया और बना दिया अंतरराष्ट्रीय पहलवान, रोहतक के इस परिवार की हो रही तारीफ
    • युवक की तड़पा-तड़पा कर हत्या, आखिरी सांस लेने से पहले पुलिस को बताए हमलावरों के नाम; जांच तेज
    • झारखंड के रेल यात्रियों को तोहफा, रांची और धनबाद के लिए 12 नई स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट
    • दुमका में महिला की बेरहमी से हत्या, अंधविश्वास में डूबे युवक ने उतारा मौत के घाट; पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • हजारीबाग वन भूमि घोटाला केस में IAS विनय चौबे को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
    • बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, झारखंड सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, April 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Wedding Drama: वरमाला हुई, 7 फेरे भी लिए… फिर विदाई से ठीक पहले दीवार फांदकर क्यों भाग गया दूल्हा?

    Wedding Drama: वरमाला हुई, 7 फेरे भी लिए… फिर विदाई से ठीक पहले दीवार फांदकर क्यों भाग गया दूल्हा?

    April 28, 2026 पंजाब 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Fazilka News: पंजाब के फाजिल्का से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूल्हा और दुल्हन सात फेरे ले चुके थे और विदाई की तैयारी चल रही थी. ऐन वक्त पर दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस लेकर मंडप में पहुंच गई. अपनी पोल खुलती देख दूल्हा शेरवानी पहने ही दीवार फांदकर फरार हो गया. मामला फाजिल्का के एक गाँव का है, जहाँ जसविंदर सिंह नाम का युवक बड़ी धूमधाम से दूसरी शादी रचा रहा था.

    शादी की लगभग सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं. वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि के सामने सात फेरे भी ले लिए थे. दुल्हन के घरवाले विदाई (डोली) की तैयारी में जुटे थे, तभी अचानक जसविंदर की पहली पत्नी जसवंत कौर पुलिस बल के साथ वहां आ धमकी.

    जसवंत कौर ने बताया कि उसके पहले पति की मौत के बाद 2017 में उसने जसविंदर सिंह के साथ कोर्ट मैरिज की थी. दोनों पिछले 9 वर्षों से साथ रह रहे थे और उनकी एक बेटी भी है. जसविंदर उसे जलालाबाद में रखे हुए था, लेकिन कभी अपने पैतृक घर मौजे वाला नहीं ले गया. वह हमेशा घर ले जाने के नाम पर बहाने बनाता रहा. करीब एक साल पहले वह जसवंत को छोड़कर गायब हो गया था.

    खुद की फोटो भेजकर फंसा दूल्हा

    हैरानी की बात यह है कि जसविंदर ने खुद ही अपनी दूल्हा बनी हुई फोटो जसवंत को भेज दी. उसे लगा होगा कि वह अब पकड़ा नहीं जाएगा, लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई. फोटो मिलते ही जसवंत ने उसे ट्रैक किया और पुलिस के साथ सीधे शादी वाले घर पहुंच गई. पुलिस को देखते ही दूल्हा जसविंदर और उसके सभी बाराती मौके से रफूचक्कर हो गए. दूल्हा तो इतना डरा हुआ था कि वह दीवार फांदकर भाग निकला.

    नशेड़ी और अपराधी निकला दूल्हा

    पहली पत्नी का आरोप है कि जसविंदर सिंह न केवल धोखेबाज है, बल्कि वह नशे का आदी भी है. उस पर पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. जसवंत के मुताबिक, उसे जसविंदर के आपराधिक इतिहास की जानकारी काफी बाद में मिली थी.

    दुल्हन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    इस धोखे के बाद दुल्हन के पिता दलीप सिंह पूरी तरह टूट चुके हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए करीब 5 लाख रुपये खर्च किए थे. दहेज का सामान (सोफा, बेड, अलमारी) भी दूल्हे के घर भिजवाया जा चुका था. उन्होंने बिचौलियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने लड़के को ‘शरीफ’ बताकर उनके साथ बड़ा फ्रॉड किया है. बिचौलियों ने पूर्व संबंधों की बात को मामूली बताकर छिपा लिया था.

    पुलिस की कार्रवाई

    मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने बताया कि पहली पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दूल्हा और उसके साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि न केवल दूल्हे, बल्कि इस साजिश में शामिल बिचौलियों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    CBSE स्कूलों में सत्र 2026 से बड़ा बदलाव, विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने उठाया ये अहम कदम

    आतंकियों के निशाने पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर? 4 महीने में दूसरी बार उड़ाने की साजिश

    तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- “नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है यह पार्टी”

    मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेरे

    अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, पूछा- ‘ये डर है या घमंड?’

    फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.