दुमका: अंधविश्वास मनुष्यों की सोचने और समझने की शक्ति नष्ट कर देता है, वह कोई भी खतरनाक कदम उठाने से पहले अपने भविष्य के बारे में नहीं सोचता है. कुछ ऐसा ही मामला दुमका में देखने को मिला है. जब एक युवक ने अपनी पड़ोसन की लाठी से पीट पीटकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसे लगता था कि वह (woman brutally murdered in Dumka) शादी के 10 साल बीत जाने के बाद भी पिता नहीं बन पा रहा था. आरोपी युवक को शक था कि इस वृद्ध महिला ने ही कोई जादू टोना किया है. घटना के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव निवासी 35 वर्षीय मुंशी टुडू ने अपनी पड़ोस में रहने वाली 55 साल की एक विधवा महिला पक्कू हेंब्रम की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी युवक की शादी 10 साल पहले हुई थी लेकिन 10 साल के बाद भी युवक पिता नहीं बन पाया था.
डायन होने के शक में महिला की हत्या
वहीं पड़ोस में रहने की वजह से महिला पक्कू हेंब्रम का मुंशी के घर हमेशा आना जाना लगा रहता था. पिछले साल युवक के पिता की भी मौत हो गई थी. इन सब मामलों के पीछे युवक, विधवा महिला पक्कू को ही दोषी मानता था. युवक को लगता था कि महिला डायन है, जिसकी वजह से उसका पूरा परिवार बर्बाद हो गया. साथ ही महिला घर (woman brutally murdered in Dumka) से निकलते ही टोक दिया करती है, जिस कारण उसका कोई भी काम नहीं हो पाता है.


