लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध ने दुनिया के ढाई अरब बच्चों के भविष्य को खतरे में डाला है। योगी ने यहां एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के ‘वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर’ में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 25 वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र के ‘‘समिट ऑफ द फ्यूचर’’ में दिये गये संबोधन की चर्चा करते हुए (War Has Endangered Future Of 2.5 Billion Children) कहा कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं है।
इसे भी पढ़ें – यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच की मौत 15 से ज्यादा लोग घायल
War Has Endangered Future Of 2.5 Billion Children – योगी ने कहा कि युद्ध ने दुनिया के ढाई अरब बच्चों के भविष्य को खतरे में डाला है।’’ उन्होंने दुनिया के नेताओं से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और भयमुक्त समाज का निर्माण करें। मुख्यमंत्री ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत की वैश्विक मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है।
इसे भी पढ़ें – अखिलेश यादव की मांग- वोटिंग के दौरान बुर्का हटाकर चेकिंग न करें
उन्होंने इसे भारत का शाश्वत संदेश बताते हुए कहा कि हमने हमेशा से शांति, सौहार्द और सह- अस्तित्व को प्राथमिकता दी है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यक्रम में 56 देशों के 178 मुख्य न्यायाधीशों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 की भावनाओं को विश्व शांति और सुरक्षा के लिए प्रेरक बताया।
