Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम
    • Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के नए जोनल ऑफिस का उद्घाटन
    • Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- ‘चंदा चोरी करने वालों को मिले कठोर दंड’
    • Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर दोहराया संकल्प
    • ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगी सुनवाई
    • West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना दुल्हन लौटी बारात
    • Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार से मांगा जवाब
    • Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया रेस्क्यू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, June 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » विराट कोहली ने रांची में रचा इतिहास! 52वां इंटरनेशनल शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने रांची में रचा इतिहास! 52वां इंटरनेशनल शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

    November 30, 2025 खेल 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बस यही किया है. हर मैच के साथ जहां कोहली के वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर आशंका जताई जा रही है, वहीं विराट अब (Virat Kohli created history) अपने बल्ले से जवाब दे रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में कोहली ने एक शानदार शतक लगाकर आलोचकों और यहां तक कि BCCI में फैसला लेने वालों को भी जवाब दे दिया.

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले विराट कोहली के लिए वो सीरीज तो खास नहीं रही थी लेकिन रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही वनडे मैच में उन्होंने एक लाजवाब शतक जमाकर फैंस को खुश कर दिया. रांची के JSCA क्रिकेट स्टेडियम में पहले ही 2 वनडे शतक लगा चुके पूर्व भारतीय कप्तान ने इस मैदान के साथ अपने शानदार सफर को जारी रखा और यहां अपना तीसरा शतक ठोक दिया.

    पहले बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने चौथे ओवर में ही ओपनर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था और यहां से विराट कोहली की एंट्री हुई. क्रीज पर आने के साथ ही कोहली ने रन बरसाने शुरू कर दिए. इस बार तो वो चौकों के साथ ही छक्के बरसाने पर भी ध्यान दे रहे थे और अर्धशतक पूरा करने तक ही उन्होंने 3 छक्के जमा दिए थे. इस दौरान कोहली ने रोहित शर्मा के साथ 136 रन की बेहतरीन साझेदारी भी की. मगर रोहित के आउट होने के बाद जल्दी-जल्दी 3 विकेट गिर गए लेकिन कोहली दूसरी ओर से टिके रहे.

    Virat Kohli created history – फिर आया 38वां ओवर, जिसमें कोहली ने चौका जमाकर अपना शानदार शतक पूरा कर लिया. कोहली ने 102 गेंदों में वनडे क्रिकेट में अपना 52वां शतक पूरा किया और इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर का एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक जड़े थे लेकिन अब कोहली ने 306 वनडे मैच में उनका ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए खुद नंबर-1 बन गए हैं. कोहली का इस साल ये दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने फरवरी में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जमाया था.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ranchi School Holidays: रांची में 27 जून को सभी स्कूल रहेंगे बंद; मुहर्रम जुलूस के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    Ranchi School Holidays: रांची में 27 जून को सभी स्कूल रहेंगे बंद; मुहर्रम जुलूस के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    Ramgarh Sadar Hospital Fire: रामगढ़ सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगी भीषण आग; AC ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी

    Agriculture News: साहिबगंज के किसानों के लिए राहत भरी खबर; मानसून सक्रिय, धान बीज वितरण और सुखाड़ से निपटने की तैयारी

    Constitution Murder Day: बोकारो में बीजेपी ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’; बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

    Palamu News: पोखराहा में पुलिस चेकपोस्ट तोड़ने के मामले में 34 नामजद और 125 अज्ञात पर FIR; JLKM नेता भी शामिल

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.