Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » विकास बग्गा हत्याकांड : NIA की जांच जारी, 4 गैंगस्टर प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए

    विकास बग्गा हत्याकांड : NIA की जांच जारी, 4 गैंगस्टर प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए

    June 11, 2024 पंजाब 2 Mins Read
    विकास बग्गा हत्याकांड : NIA की जांच जारी, 4 गैंगस्टर प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पंजाब के रोपड़ जिले के नंगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास बग्गा की हत्या(विकास बग्गा हत्याकांड) के मामले में केंद्रीय राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एनआईए ने पंजाब की विभिन्न जेलों से करीब 4 गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया है। पुलिस पिछले चार दिनों से इनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों को कल फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – पंजाब के संगरूर में दीवार गिरने से तीन की मौत, दो मजदूर घायल

    इन लोगों को लाया गया प्रोडक्शन वारंट पर

    प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपियों में सुरिंदर कुमार उर्फ ​​रिक्का निवासी नवांशहर, मनदीप कुमार उर्फ ​​मंगाली उर्फ ​​मंगी निवासी नवांशहर, गुरप्रीत राम निवासी पन्नू माजरा, एसबीएस नगर और जगजीत राजू निवासी माहिलपुर, जिला होशियारपुर शामिल हैं। सभी को पंजाब पुलिस की टीमों ने गिरफ्तार किया था। लेकिन एनआईए द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद एजेंसी पहली बार उक्त आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    इसे भी पढ़ें – कंगना रनौत के खिलाफ उतरा किसान मोर्चा,मामला दर्जकर गिरफ्तारी की मांग

    13 अप्रैल को हुई थी हत्या

    बता दें कि 13 अप्रैल की शाम को रूपनगर के नंगल के रेलवे रोड स्थित उनकी दुकान पर दो अज्ञात हमलावरों ने विश्व हिंदू परिषद नंगल मंडल के प्रधान विकास प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे ने मफलर से अपना चेहरा ढका हुआ था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई 32 बोर की दो पिस्तौलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 16 जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस भी बरामद किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब की पब्लिक सेक्टर कंपनियों में बड़े घोटाले का आरोप, हरसिमरत बादल ने AAP सरकार को घेरा

    पंजाब में गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अश्वनी शर्मा के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

    लुधियाना के छात्र ने ICC T-20 World Cup में रचा इतिहास, स्कूल और शहर का नाम किया रोशन

    बिट्टू ने कांग्रेस-अकाली गठबंधन की राजनीति को किया बेनकाब, मान ने सत्ता के भ्रष्ट गठबंधन को तोड़ा

    दलित और मेहनतकश का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस के खिलाफ बैंड-बाजा लेकर AAP का जोरदार प्रदर्शन

    सुनील जाखड़ पंजाबियों को कर रहे गुमराह; भारत-अमेरिका समझौता किसान और देश विरोधी: कुलदीप धालीवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.